scriptबेहद स्पॉयलर : अयान को हो जाएगा सांझ से प्यार, जानें क्या होगा आगे | Beyhadh spoiler : Ayaan to fall in love with Saanjh | Patrika News

बेहद स्पॉयलर : अयान को हो जाएगा सांझ से प्यार, जानें क्या होगा आगे

Published: Jan 08, 2017 11:16:00 am

अर्जुन, माया और सांझ शो में मॉरिशियस से लौट चुके हैं और दोनों के परिवारों को अर्जुन और माया की लव स्टोरी पता चल चुकी है

Beyhadh

Beyhadh

मुंबई। टीवी शो बेहद इन दिनों अर्जुन, माया और सांझ के लव ट्रायो टै्रक पर है, लेकिन जल्द ही इस शो में चौंकाने वाला मोड़ आने वाला है। अर्जुन, माया और सांझ शो में मॉरिशियस से लौट चुके हैं और दोनों के परिवारों को अर्जुन और माया की लव स्टोरी पता चल चुकी है।

हमेशा की तरह सांझ टूटी हुई है, वहीं अर्जुन माया के साथ खुश है। हम सब जानते हैं कि अर्जुन का भाई अयान हमेशा से ही सांझ को सपोर्ट करता रहा है और इस बार भी इस मुश्किल समय में वो सांझ का सहारा बनेगा, लेकिन लेटेस्ट स्पॉयलर के मुताबिक अयान को सांझ से प्यार हो जाएगा।

अयान माया का अतीत नहीं जानता, लेकिन कहीं न कहीं वो इस बात से खुश है कि उसके भाई को उसका प्यार मिल गया। इधर अर्जुन भी सांझ के प्यार और माया के पागलपन से अनजान है। अब देखना यह है कि अयान यह जानते हुए भी कि सांझ अर्जुन से प्यार करती है, उसे अपने दिल की बात कहेगा। यह सुनकर सांझ कैसा रिएक्ट करेगी।

उधर माया की मां ने भी माया को यह कहकर चौंका दिया है कि अब अश्विन उनके साथ ही रहेगा। शो में अब यह भी देखना दिलचस्प होगा कि माया अश्विन से कैसे निपटेगी, इसके लिए वो अर्जुन की मदद लेगी या नहीं? अश्विन अर्जुन को परेशान करेगा या नहीं?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो