बिग बी ने अपने शो पर रणवीर के साथ बनाया ‘एपिक’ डबस्मैश
Published: Nov 26, 2015 02:27:00 pm
बिग बी के पूरा डायलॉग बोलने के बाद रणवीर खुशी जाहिर करते दिख रहे हैं। रणवीर ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसे ‘एपिक’ बताया
मुंबई। बी टाउन के एक्टर्स हमेशा कुछ खास करने की ताक में रहते है और इन दिनों तो डबस्मैश के जरिए हर कोई फन मूड में नजर आ रहा है। हेलन,शिल्पा,श्रीदेवी और राज कुंद्रा के बाद अब इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपना पहला डबस्मैश नॉटी रणवीर सिंह के साथ बनाया।
हाल ही में रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को प्रमोट करने के लिए बिग बी के शो ‘आज की रात है जिंदगी’ पर पहुंचे,जहां दोनों ही एक्टर्स ने एक डबस्मैश वीडियो बनाया और जमकर मस्ती की।
इस डब्समैश वीडियो में बिग बी के साथ रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। बिग बी के पूरा डायलॉग बोलने के बाद रणवीर खुशी जाहिर करते दिख रहे हैं। रणवीर ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसे ‘एपिक’ बताया जिसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पहला डब्समैश वीडियो बनाया है। उन्होंने यह डब्समैश ‘बाजीराव मस्तानी’ के डायलॉग ‘बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है, अय्याशी नहीं’ पर डब्समैश बनाया है।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ 18 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने अहम रोल निभाया है।