script

BIGG BOSS-10 : ऐसा क्या हुआ प्रियंका ने सरेआम कपड़ों में कर दिया टॉयलेट

Published: Oct 22, 2016 09:41:00 am

प्रियंका जग्गा और वीजे बानी के बीच की कैट फाइट बद से बदतर हो गई है। पढ़ें स्क्रीन के पीछे की पूरी कहानी…

Priyanka Jagga

Priyanka Jagga

मुंबई। ‘बिग बॉस-10’ के महाएपिसोड की शुरूआत से प्रियंका जग्गा सुखिर्यों में छाई हुई हैं। लड़ाई-झगड़ा करने में वह सबसे आगे नजर आ रही हैं। ताजा खबरों के मुताबिक, आज रात टेलिकास्ट होने वाले एपिसोड में वे सरेआम टॉयलट कर इंडियान वाले और सिलेब्रिटी कंटेंस्टेंट्स को हैरत में डालती दिखाई देंगी।

जब प्रियंका ने सरेआम किया टॉयलेट
हाल फिलहाल में इंडिया वालों (मालिकों) ने घर में कुछ नियम तोड़े, जिसके बाद बिग बॉस ने सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट को घर का मालिक बनाने के लिए एक अनोखा टास्क दिया। इस नए टास्क के अंतर्गत 4 कंटेस्टेंट्स (गौरव चोपड़ा, वीजे बानी, नवीन प्रकाश और प्रियंका जग्गा) को घोड़े पर बैठकर टास्क खत्म करने तक लगातार पानी पीना था। वीजे बानी और नवीन प्रकाश शुरूआत में ही टास्क से बाहर हो गए। गौरव चोपड़ा और प्रियंका जग्गा दोनों ही जीत के करीब थे। इसी बीच प्रियंका खुद को नहीं रोक पाई और उन्होंने सरेआम अपनी पेंट्स में सूसू कर दी। कुछ देर बात गौरव को टॉयलेट लगी तो उन्होंने टास्क छोड़ दिया और प्रियंका विजेता बन गईं।


टॉयलेट से सने कपड़े वीजे बानी से धुलवाना चाहती हैं प्रियंका
टास्क खत्म होने के बाद प्रियंका ने वीजे बानी को खुद के कपड़े धोने को कहा, जिसमें उन्होंने टॉयलेट की थी। दरअसल, घर की मालिक होने के नाते प्रियंका ने यह काम सेवक वीजे बानी को ही दिया। जो बानी के साथ ज्यादती थी। जिसके बाद सभी घरवालों ने प्रियंका को इस काम के लिए भला बुरा कहा।


बानी ने इस बात को लोगों के सामने रखा और प्रियंका के इस काम को बेहद शर्मनाक बताया। बानी ने इस काम को करने से इनकार कर दिया और प्रियंका को इस हरकत के लिए खूब लताड़ा। जिसके जवाब में प्रियंका ने भी वीजे बानी से जमकर लड़ाई की। वैसे, पहले दिन से ही बानी और प्रियंका की कई बार बहस हो चुकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो