मुंबई। बिग बॉस की कामयाबी के पीछे शो के टास्क तो होते ही हैं, साथ ही जो प्रतिभागी दर्शकों का मनोरंजन कराने में सफल होता है, उसे शो में बनाए रखने की पूरी कोशिश होती है। बिग बॉस 10 में अपने पहले ही दिन से सुर्खियों में आ गया। पूरी तरह इंडियावाले सेलिब्रिटी पर हावी रहे। मनोरंजन भी यदि किसी ने किया, तो वो इंडियावाले ही रहे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इंडियावालों की टीम से प्रियंका जग्गा का बाहर जाना कितना सच है। प्रियंका को बाहर भेजे जाने पर दर्शक हैरान हैं। वैसे भी हम आपको बता दें कि बिग बॉस में पहले सप्ताह नॉमिनेशन की प्रक्रिया होती जरूर है, लेकिन कोई प्रतियोगी घर से बाहर नहीं होता। प्रियंका जग्गा को घर से जाना बिग बॉस का ड्रामा बताया जा रहा है। सच तो यह है कि घर से जो सदस्य बाहर आता है, वह शनिवार को बाहर आता है और अगले दिन सलमान के साथ मंच साझा करता है। लेकिन प्रियंका के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
जी हां, माना जा रहा है कि प्रियंका जग्गा पूरी तरह से घर से बाहर नहीं हुई हैं। इसके संकेत खुद सलमान खान और बिग बॉस ने दिए हैं। देखना ये होगा कि प्रियंका की कब और कैसे वापसी होती है। इतना ही नहीं, प्रियंका को घर के बाहर कहां रखा जाता है और घर वालों पर कैमरे के जरिए वो पूरी नजर रख सकेंगी। बहरहाल, हम यहां आपको यह बताने की कोशि कर रहे हैं कि वो जो वजहें है,जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि प्रियंका का घर बाहर आना ड्रामा है और कुछ नहीं…।
पहली वजह…
प्रियंका जग्गा के घर से बेदखल होने की घोषणा करने से पहले सलमान लगातार कहते सुने गए कि वो पहले ही हफ्ते में किसी का बेघर होना पसंद नहीं करते और ये सच भी है कि बिग बॉस के पिछले शोज पर नजर डालें, तो पहले सप्ताह कोई प्रतियोगी बाहर नहीं हुआ। इतना ही नहीं, सलमान ने ये भी कहा कि हरेक को प्रदर्शन का अवसर मिलना चाहिए। तो क्या उनका इशारा प्रियंका जग्गा के लिए था।
दूसरी वजह…
प्रियंका को घर से बाहर करने की घोषणा के दौरान सलमान ने जो बात कही, उस पर आपने गौर किया क्या? शायद नहीं किया हो। उन्होंने कहा कि वो खुद प्रियंका के जाने से हैरान हैं। वो तो उम्मीद कर रहे थे कि प्रियंका अंत तक रुकने वाली प्रतियोगिता हैं।
तीसरी वजह…
जब सलमान प्रियंका को घर से बाहर जाने के लिए कह रहे थे, तो उन्होंने बिग बॉस के घर जाने वाले गेट की तरफ इशारा किया। हालांकि सलमान ने बात घुमाते हुए कहा, ‘वो वाला गेट नहीं, वो बिग बॉस के घर के अंदर जाता है, आपको इस तरफ से जाना है…. अपने बच्चों और पति के पास’।
चौथी वजह…
जैसे ही प्रियंका की घर से बाहर हुईं, तो कुछ ही देर बाद घर में उनके बड़े-बड़े कटआउट दिखाई दिए। लाइव फीड में देखा गया कि प्रियंका का एक कटआउट बाथरूम में तो दूसरा घर के गार्डन एरिया में रखा है।
Home / Entertainment / TV News / बिग बॉस का ड्रामा…क्या वाकई प्रियंका घर से बाहर हुई हैं? जानिए सच