scriptपुणे में स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान डांसर अश्विनी एकबोटे की मौत | Dancer Ashwini Ekbote dies during stage performance in Pune | Patrika News
TV न्यूज

पुणे में स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान डांसर अश्विनी एकबोटे की मौत

हिंदी और मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस और डांसर अश्विनी एकबोटे की शनिवार को स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान मौत हो गई

Oct 23, 2016 / 11:04 am

भूप सिंह

Ashwini Ekbote

Ashwini Ekbote

पुणे। हिंदी और मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस और डांसर अश्विनी एकबोटे की शनिवार को स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान मौत हो गई। शनिवार को वह पुणे के प्रसिद्ध भारत नाट्य मंदिर में परफॉर्मेंस दे रही थीं. इसी दौरान वह स्टेज पर गिर गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित तक दिया।

44 साल की अश्विनी एकबोटे ने कई तरह के स्टेज नाटकों में काम किया है। उन्होंने मराठी नाटकों के अलावा मराठी चैनल पर कुछ शोज भी किए हैं। अश्विनी अपने पीछे पति और एक बेटा छोड़ गई हैं। बेटे की उम्र 20 साल है।

उनके पति प्रमोद एकबोटे पुणे फायर ब्रिगेड के वायरलेस डिपार्टमेंट में सीनियर रेडियो टेक्निशियन हैं। अश्विनी के बेटे शुभांकर एकबोटे भी अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

कौन थीं अश्विनी ?
पुणे की रहने वाली आश्विनी ने पोस्ट ग्रेजुशन के बाद एक्टिंग और डान्स कोचिंग शुरु की थी। उन्होंने मराठी नाटक एवं फिल्मों में काम किया है। आश्विनी ने हिंदी फिल्मों भी काम किया था। उनकी आरंभ, हा क्षण मोहाचा, कॉफी आदि मराठी फिल्में काफी हिट हुई थी। आश्विनी ने दुहेरी, दुर्वा, राधा ही बावरी, ‘तू भेटशी नव्याने’, आदि मराठी सीरियल्स में काम किया था।

Home / Entertainment / TV News / पुणे में स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान डांसर अश्विनी एकबोटे की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो