scriptदिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया जुलाई में रचाएंगे शादी | Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya will marry in July | Patrika News

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया जुलाई में रचाएंगे शादी

Published: Apr 22, 2016 11:41:00 am

दोनो स्टार्स की पहली मुलाकात ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। छह
माह की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया है।

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

मुंबई। टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से फेमस हुई दिव्यंका त्रिपाठी इस साल जुलाई में अपने मंगेतर विवेक दहिया के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधेगी। ये मोहब्बते में दिव्यंका इशिता का किरदार का किरदार निभा रही है। आपको बता दें कि दोनो स्टार्स की पहली मुलाकात ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर ही हुई थी। छह माह की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया है। दिव्यंका इससे पहले भी कई सीरियल और बॉलीवुड फिल्मों नजर आ चुकी है।

टीवी जगत की पॉपुलर हस्तियों के शादी की बात की जाए तो कई सेलिबिटियों को आज भी परफेक्ट लाइफ पार्टनर की तलाश है। टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर अभी 43 वर्ष की हो चुकी है लेकिन अभी तक वो सिंगल है। हालांकि, कई बार उनके लिंकअप तथा शादी की खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन बाद में खबरें महज अफवाह निकलीं।

साक्षी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में टीवी शो दस्तूर के जरिए की थी। लेकिन उन्हें असली पॉपुलैरिटी एकता कपूर के सीरियल ‘कहानी घर घर की’ के जरिए मिली। इसके बाद उन्होंने ‘देवी’, ‘बालिका वधू’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शोज में भी काम किया। टेलीविजन के साथ साक्षी कई फिल्मों में दिखाई दी थी। जल्द ही वो आमिर खान स्टारर फिल्म ‘दंगल’ में दिखाई देंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो