scriptदिव्यांका ने Ex-BF शरद को भेजा मैसेज, तो ये मिला जवाब, यहां पढ़ें | Divyanka Tripathi Sent Messages to Ex Boyfriend Sharad. | Patrika News
TV न्यूज

दिव्यांका ने Ex-BF शरद को भेजा मैसेज, तो ये मिला जवाब, यहां पढ़ें

शादी के बाद आखिर दिव्यांका ने अपने एक्स बॉसफ्रैंड को क्यों भेजा मैसेज…मैसेज में क्या था और शरद ने क्या जवाब दिया…

Aug 22, 2016 / 12:15 pm

dilip chaturvedi

sharad

sharad

मुंबई। सारा ग्लैमर जगत जानता है कि शादी से पहले टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी शरद मल्होत्रा को डेट कर रही थीं। चूंकि यह रिश्ता करीब आठ साल तक चला। जब दिव्यांका का अलगाव हुआ, तो उसके कुछ समय के भीतर ही उनके जीवन में विवेक दहिया की एंट्री हो गई थी। पिछले दिनों दिव्यांका अपनी शादी को लेकर खासा चर्चा में रही हैं। अब वो एक बासर फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनके पति विवेक नहीं, बल्कि एक्स बॉयफ्रैंड शरद मल्होत्रा हैं।

दरअसल, हाल ही दिव्यांका ने अपने एक्स-बॉयफ्रैंड शरद मल्होत्रा को मैसेज किया। इसकी वजह है शरद के फैन्स…जिन्होंने दिव्यांका के सोशल मीडिया आकउंट पर कुछ कमेंट्स किए थे। इन कमेंट्स में दिव्यांका और शरद के रिलेशनशिप को लेकर बातें की गई थीं। जिसके बाद दिव्यांका ने शरद को मैसेज करके अपने फैन्स को रोकने के लिए कहा। दिव्यांका ने शरद को मैसेज किया कि वह पब्लिक नोट पर अपने फैन्स से कहें कि वह इस तरह से उनको और उनकी फैमिली को परेशान न करें और उनकी इमेज को नुकसान न पहुंचाएं।

शरद मल्होत्रा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर लिखा- ‘मुझे बहुत निराशा हुई, जब मिसेज दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने मुझे मैसेज करके कहा कि मेरे कुछ फैन्स अश्लील भाषा का प्रयोग करके उनकी और उनके परिवार की इमेज खराब कर रहे हैं। एक और ओलंपिक में हमारे देश की लड़कियां गर्व और खुशी की प्रतीक बन रही हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो महिलाओं का सम्मान नहीं कर रहे हैं।’

शरद ने आगे लिखा- ‘जैसा कि दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने मुझे पब्लिक नोट देने के लिए कहा- तो मैं आपसे विनती करता हूं कि सभी महिलाओं की इज्जत करिए और प्राइवेसी का खयाल रखिए। हम दोनों आगे बढ़ चुके हैं। मैं उन्हें एक अच्छी मैरिड लाइफ की शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे सच्चे फैन्स किसी महिला की इमेज को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।’

Home / Entertainment / TV News / दिव्यांका ने Ex-BF शरद को भेजा मैसेज, तो ये मिला जवाब, यहां पढ़ें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो