scriptटीवी एक्टर मयंक गांधी ने हुनर हली से रचाई शादी | Hunar Hale and Mayank Gandhi are married | Patrika News

टीवी एक्टर मयंक गांधी ने हुनर हली से रचाई शादी

Published: Aug 30, 2016 09:41:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

हुनर से शादी करने वाले मयंक पहले टीवी एक्ट्रेस मिहिका वर्मा को डेट कर रहे थे।

hunar mayank gandhi marriage

hunar mayank gandhi marriage

मुंबई। टीवी एक्टर मयंक गांधी ने एक्ट्रेस हुनर हली से शादी रच ली है। इन दोनों 28 अगस्त को दिल्ली में शादी की। इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 27 अगस्त को शादी से पहले सगाई की रस्म हुई। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार सुनिल शेट्टी भी मौजूद थे। इस कपल ने शादी से पहले छुट्टियां ली थीं और अपने-अपने घर में इस खास मौके का सेलिब्रेशन शुरू कर दिया था। मयंक और हुनर की मुलाकात फैमिली के जरिए ही हुई थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। हुनर इससे पहले स्टार प्लस पर आने वाले शो दहलीज की शूटिंग के लिए दिल्ली में थीं। मयंक पहले टीवी एक्ट्रेस मिहिका वर्मा को डेट कर रहे थे। बाद में हुनर से शादी की।

hunar mayank gandhi marriage

कई सीरियल कर चुकी है हुनर
आपको बता दें कि हुनर एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। हुनर को शो छल-शह और मात में अदिति जायसवाल और लाइफ ओके पर आने वाले शो एक बूंद इश्क के किरदार नंदिनी के लिए पहचाना जाता है। हुनर ने टीवी पर अपने करियर की शुरूआत 2007 में कहानी घर घर की से की थी। इसके बाद हुनर ने ससुराल गेंदा फूल, 12/24 करोल बाग, कहता है दिल जी ले जरा, दहलीज जैसे कई सीरियल में काम किया।

hunar mayank gandhi marriage
मॉडल और एक्टर हैं मयंक
मयंक गांधी मॉडल और टीवी एक्टर हैं। उन्होंने कसम से, प्यार तूने क्या किया और नंदिनी जैसे शो में काम किया है। वो स्पिल्ट्स विला सीजन 7 में भी कंटेस्टेंट रहे थे। दिल्ली के रहने वाले मयंक ने एक्टिंग की शुरूआत 9एक्स चैनल पर आने वाले शो कौन जीतेगा बॉलीवुड का टिकट से की थी। मयंक को टीवी रियली शो स्प्लिट्स विला से पहचान मिली थी। मयंक हाल ही में जीटीवी के शो सरोजनी में नजर आए थे।
hunar mayank gandhi marriage

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो