scriptटीवी शो I Can Do That में होंगे हैरतअंगेज कारनामे | I Can Do That zee tv show is an action-packed | Patrika News

टीवी शो I Can Do That में होंगे हैरतअंगेज कारनामे

Published: Oct 01, 2015 10:37:00 am

रूस, अमेरिका, इटली और बुल्गारिया में जबर्दस्त सफलता के बाद अब भारत में भारत में इस शो का प्रसारण पहली बार किया जा रहा है

I Can Do That2

I Can Do That2

मुंबई। टीवी पर अंतरराष्ट्रीय फिक्शन शो “I Can Do That” का प्रसारण 17 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस शो में दुनिया भर से 12 लोकप्रिय सेलिब्रिटी हिस्सा हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें वे अपने दायरे से बाहर आकर ऑडियंस के लिए दिलचस्प और अभूतपूर्व मनोरंजन प्रस्तुत करेंगे।



रूस, अमेरिका, इटली और बुल्गारिया में जबर्दस्त सफलता के बाद अब भारत में भारत में इस शो का प्रसारण पहली बार किया जा रहा है। अभिनेता फरहान अख्तर की ओर से होस्ट किये जाने वाले इस शो डिनो मोरिया, गौहर खान, गुरमीत चौधरी, मंदिरा बेदी, ऋत्विक धनजानी, शिबानी दांडेकत, मेयांग चांग, मधुरिमा तुली, वीजे बनी समेत शेफ रणवीर बरार और भारती सिंह का गजब अभिनय देखने को मिलेगा।



हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे से प्रसारित होने वाले शो के बिसिनेस हेड आकाश चावला बताते हैं कि यह न सिर्फ एक शो है, बल्कि यह ऑडियंस को प्ररित करने वाला शो है। इसमें डांस से लेकर हवाई कलाबाजी करने तक, बांस पर चलने से लेकर कई तरह के जादू और मायाजाल होंगे। साथ ही शराब परोसने से लेकर दर्शकों को काफी कुछ हैरातंगेज कारनामे नजर आएंगे।










loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो