script“झलक…” में सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं क्रिकेटर इरफान पठान | Irfan Pathan can make surprise entry in Jhalak Dikhla ja reloaded | Patrika News

“झलक…” में सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं क्रिकेटर इरफान पठान

Published: Jul 07, 2015 11:06:00 am

खबरों की मानें तो पठान को सरप्राइज के तौर पर पेश किया जाएगा, इसलिए उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया

Jhalak Dikhhla Jaa reloaded

Jhalak Dikhhla Jaa reloaded

मुंबई। डांस रिएलिटी शो “झलक दिखला जा रीलोडेड” जल्द ही आपको एंटरटेन करने के लिए हाजिर होने वाला है। इस बार शो में शाहिद कपूर की एंट्री से दर्शक काफी रोमांचित हैं, लेकिन शाहिद के अलावा एक और सरप्राइज भी आपका इंतजार कर रहा है। इस साल “झलक दिखला जा” में क्रिकेटर इरफान पठान के नाम की चर्चा जोरों पर है।

पिछली बार शो में क्रिकेटर एस श्रीसंत नजर आए थे, इस सीजन में पठान शो में एंट्री कर सकते हैं। खबरों की मानें तो पठान को सरप्राइज के तौर पर पेश किया जाएगा, इसलिए बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया। इस साल “झलक दिखला जा” में बहुत से नए रंग देखने को मिलेंगे।

हर बार ही तरह शो में करण जौहर जज बने नजर आएंगे, लेकिन माधुरी दीक्षित और रेमो डिसूजा की जगह इस बार शाहिद कपूर, गणेश हेगड़े और लॉरेन गॉटलिब लेंगे। शो को मनीष पॉल ही होस्ट करेंगे। इस बार शो में शमिता शेट्टी, राधिका मदान, दीपिका सिंह, सनाया ईरानी, विवियन दसेना, रफ्तार जैसे सितारे अपने डांस का जलवा बिखेरेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो