scriptओएमजी! अभिनेत्री निया शर्मा ने को-स्टार के साथ किया लिप लॉक | OMG! Actress Nia Sharma kisses co-star | Patrika News

ओएमजी! अभिनेत्री निया शर्मा ने को-स्टार के साथ किया लिप लॉक

Published: Oct 08, 2015 11:04:00 pm

हालांकि, उनका यह कदम प्रशंसकों को पसंद नहीं आया

Rehyna Malhotra

Rehyna Malhotra

मुंबई। छत्तीसगढ़ के मोस्ट वांटेड के साथ छह महीनों तक मुंबई में लिव-इन रहने के कारण सुर्खियों मे आई टीवी अभिनेत्री रिहाना मल्होत्रा अब एक बार फिर से सुर्खियों में है। रिहाना अपने ड्रेसिंग सेस के कारण भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

रिहाना “जमाई राजा” में काम कर चुकी हैं। उन्होंने एक ऎसी हरकत की जिसके चलते उन्हें अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया पर गुस्से का सामना करना पड़ा। उन्होंने जमाई राजा की अपनी सह-अभिनेत्री निया शर्मा को लिप्स पर किस कर दिया। यही नहीं, इसके बाद उन्होंने ऎसा करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो डाल दी।

हालांकि, उनका यह कदम प्रशंसकों को पसंद नहीं आया। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, निया ने फोटो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन रिहाना ने कहा कि इस पर इतना बवाल मचाने की क्या जरूरत है। जब लड़की गाल पर किस कर सकती है तो होटो पर क्यो नहीं कर सकती?

रिहाना ने कहा कि मैं और निया बहुत अलग विचार के लोग हैं। हम दोनों को एक दूसरे का सकारात्मक रवैया और फैशन स्टाइल बहुत पसंद है। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं और एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद है।

रिहाना ने आगे कहा कि लिप-लॉक करने वाली फोटो मैंने इंस्टाग्राम पर डाल दी थी, लेकिन प्रश्ंासकों ने इसे नकारात्मक तरीके से लिया। उन्होंने फोटो पर नकारात्मक कमेंट डालने शुरू कर दिए। इसलिए मुझे इसे सोशल मीडिया से हटाना पड़ा। मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि हम दोनों समलैंगिक स्त्री नहीं हैं।

रिहाना ने कहा कि लोग इस लिए किस करते हैं क्योंकि उन्हें दूसरा इंसान पसंद होता है। निया और मैं बहुत अच्छी दोस्त हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो