scriptप्रत्युषा का वो आखिरी कॉल…किससे और क्या हुई बात? | Pratyusha Banerjee last call before she died | Patrika News

प्रत्युषा का वो आखिरी कॉल…किससे और क्या हुई बात?

Published: Apr 04, 2016 08:22:00 pm

सुसाइड करने से चंद घंटों पहले प्रत्युषा ने किसे किया था फोन…क्या कहा था प्रत्युषा ने अपने उस करीबी दोस्त से…

pratyusha banerjee last call before she died

pratyusha banerjee last call before she died

मुंबई। टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी अपनी निजी जिंदगी में खुश नहीं थीं, लेकिन वह शादी करके घर बसाना चाहती थीं। प्रत्यूषा के दोस्तों और टीवी उद्योग से जुड़े उनके सहकर्मियों का यही कहना है। प्रत्युषा ने शुक्रवार रात यहां अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव पंखे से लटकता मिला था। उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डिप्रेशन में नहीं थीं प्रत्युषा…
प्रत्युषा की मौत को लेकर उनके बॉयफ्रैंड राहुल राज सिंह के साथ उनके तनावपूर्ण रिश्ते पर उंगलियां उठ रही हैं। टीवी शो निर्माता विकास गुप्ता ने हाल ही प्रत्युषा को एक भूमिका का प्रस्ताव दिया था। उनका कहना है कि वह अवसाद में बिल्कुल भी नहीं थी। गुप्ता ने यहां मीडिया को बताया कि, उनका कॅरियर अच्छा चल रहा था। वह डिप्रेशन में बिल्कुल भी नहीं थीं। उनकी समस्या केवल यह थी कि उनका रिश्ता तनावपूर्ण चल रहा था।

राहुल ने प्रत्युषा का पीटा, इसके सबूत हैं…
गुप्ता ने इस बात पर भी जोर दिया कि सिंह ने सार्वजनिक स्थान पर प्रत्युषा के साथ मारपीट की थी। उन्होंने कहा, राहुल राज ने उन पर हाथ उठाया था। हमारे पास इसका सबूत है। उनका रिश्ता ज्यादा अच्छा नहीं था। दुर्भाग्य से पुलिस ने हमें बयान दर्ज करने के लिए नहीं बुलाया।

लीना को किया जिंदगी का आखिरी कॉल…
प्रत्युषा की एक करीबी दोस्त लीना लीना ने किया खुलाया। लीना ने बताया कि, जिस दिन उसने आत्महत्या की, उससे चंद घंटों यानी रात तीन बजे उसने मुझे किया और बुलाया था। वह बुरी तरह रो रही थी। उसने कहा था, मैं अपनी जिंदगी ऐसे नहीं जी सकती और मैं इससे बाहर आना चाहती हूं। वह केवल राहुल से शादी करना चाहती थी और मां बनना चाहती थी। उसकी बस यही योजना थी। लीना ने यह भी कहा कि राहुल राज की पूर्व प्रेमिका प्रत्युषा को प्रताडि़त किया करती थी।

धोखेबाज राहुल राज…
प्रत्युषा की सबसे करीबी दोस्त और टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी जोर देकर कहा कि राहुल प्रत्युषा को धोखा दे रहा था। उन्होंने कहा, प्रत्यूषा ने खुद मुझसे कहा था कि राहुल मेरे साथ धोखेबाजी कर रहा है, मैं क्या करूं। वह संबंध को लेकर असमंजस में थी, लेकिन अच्छा काम करना चाहती थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो