scriptBigg Boss10 Promo: एस्ट्रोनॉट लुक में नजर आए सलमान, जानें क्या होगा खास? | Salman Khan looks in Astronaut costume in 'BIGG BOSS 10', Watch Promo | Patrika News

Bigg Boss10 Promo: एस्ट्रोनॉट लुक में नजर आए सलमान, जानें क्या होगा खास?

Published: Aug 27, 2016 03:56:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

बिग बॉस 10 ‘#BB10’ का प्रोमो हुआ जारी…सलमान का लुक शो के प्रति उत्सुकता जगाता है…

मुंबई। कलर्स टीवी के सबसे चर्चित शो बिग बॉस-10 का बिगुल बज गया है। पिछले कुछ सीजन से इसकी टीआरपी में आ रही गिरावट को ध्यान में रखते हुए इस बार बिग बॉस में कुछ खास देखने को मिल सकता है और इसका अंदाजा जारी किए इसके पहले प्रोमो से बखूबी लगाया जा सकता है। बता दें कि चैनल के सीईओ राज नायक ने ‘बिग बॉस’ के दसवें सीजन का प्रोमो जारी किया है। प्रोमो जारी होने के साथ ही ट्विटर पर ‘BB10’ ट्रेंड कर रहा है। शो के इस सीजन के होस्ट भी सलमान खान ही होंगे। राज ने ट्वीट किया, ‘जल्द आ रहा है… सुल्तान सलमान खान के साथ बिग बॉस।’
 

इस बार क्या होगा खास…
शो के ट्रेलर में सलमान खान अंतरिक्ष यात्रियों की पोशाक में नजर आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर की थीम अंतरिक्ष पर आधारित हो सकती है। इसके अलावा इस सीजन के प्रतिभागी आम लोग रहेंगे। इस सीजन को ‘बिग बॉस सीजन टेन- विथ कॉमन वुमन एंड मैन’ टैगलाइन के साथ ही प्रचारित किया जाएगा। 


Displaying Bigg Boss 10.jpg

Displaying BB10 astronaut promo grab (12).jpg

अब देखना यह है कि ये आम लोग शो को कैसे खास लोगों से बेहतर बनाते हैं। वैसे कुछ खास लोगों को भी शो में आने की चर्चा है, लेकिन शो में इस बार सबसे ज्यादा आम लोग ही नजर आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो