scriptBigg Boss 10: प्रियंका ने सलमान से लिया पंगा, फिर जो हुआ, वह आपको हैरान कर देगा | Salman Khan throws Priyanka Jagga out of Bigg Boss 10's house | Patrika News
TV न्यूज

Bigg Boss 10: प्रियंका ने सलमान से लिया पंगा, फिर जो हुआ, वह आपको हैरान कर देगा

बिग बॉस-10 की प्रतियोगी प्रियंका जग्गा एकदम एक्स प्रतियोगी डोली बिंद्रा के नक्शे कदम पर चलीं…लेकिन यहां चूक गईं…

Dec 24, 2016 / 11:37 am

dilip chaturvedi

priyanka jagga

priyanka jagga

मुंबई। बिग बॉस 10 की प्रतियोगी जग्गा म्यूस दूसरे हफ्ते ही घर से बेघर हो गई थीं। इसकेि बाद कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका वापस लौटेंगी। आगे चलकर वही हुआ। दर्शक उस वक्त शॉक्ड रह गए, जब वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रियंका को घर के अंदर एंट्री दी गई। कलर्स व शो के निर्माताओं ने सोचा होगा कि प्रियंका दर्शकों का मनोरंजन करने सफल होंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं। हम आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में प्रियंका की दूसरी पारी बेहद गाली-गलौच वाली रही। चूंकि, प्रियंका का घर वालों से पंगा लेना तो समझा जा सकता है कि यह उनका गेम प्लान है, लेकिन यहां तो उन्होंने सीधे-सीधे शो के होस्ट सलमान खान से ही पंगा ले लिया। अब तो आप जानते ही हैं कि सलमान से पंगा लेने का मतलब घर से सीधे बाहर जाना। जी हां, वीकेंड का वार में आप शनिवार को देखेंगे कि सलमान ने जग्गा को कैसे घर से कर दिया बाहर।

दरअसल, वीकेंड का वार के दौरान सभी घर वाले सर्वसम्मति से किसी एक मेंबर को खलनायक चुनते हैं और वह शख्स खलनायक की कुर्सी पर बैठता है, जिसके ऊपर सलमान खान इल्जाम लगाते हैं कि पूरे सप्ताह उसने क्या गलतियां कीं। हम आपको बता दें कि शुक्रवार को शूट हुए वीकेंड का वार शो के एपिसोड में घरवाले प्रियंका जग्गा को खलनायक चुनते हैं और उसके बाद सलमान खान प्रियंका पर इल्जाम लगाते हैं। आप शनिवार को देखेंगे कि जैसे ही घर वाले प्रियंका को खलनायक चुनते हैं, वैसे ही प्रियंका का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। सूत्रों की मानें, तो पछले हफ्ते प्रियंका के इरिटेटिंग बिहेवियर और एब्यूसिव लैंग्वेज की वजह से उन पर वीकेंड का वार हुआ। इस दौरान सलमान खान ने प्रियंका से कहते हैं कि प्रियंका आप घर में एकमात्र ऐसी प्रतियोगी हो, जो घर में सबसे ज्यादा गाली दी हो। इस पर प्रियंका रिएक्शन होता…और दूंगी! यह सुनते ही सलमान गुस्से में आ जाते हैं। वो कहते हैं- मैडम, आप इस टोन में तो मुझसे बात बिल्कुल मत करना। इसके बाद प्रियंका चीखने-चिल्लाने लगती है। सलमान को और गुस्सा आता है। वह अपनी कोर्ट उतार फेंक देते हैं। शर्ट की बांहें ऊपर चढ़ाते हुए कहते हैं- प्रियकां, मेरे इस शो को छोड़ दो। यह बिग बॉस के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी प्रतियोगी को सलमान खान ने सीधे घर से बेघर किया है।

इतना ही नहीं, सलमान ने ये भी कहा कि भविष्य में यदि कलर्स ने प्रियंका के साथ दोबारा काम किया या फिर किसी शो में नजर आईं, तो वो चैनल के साथ कभी काम नहीं करेंगे। सलमान ने प्रियंका से सीधे और सपाट लहजे में बोल दिया- प्लीज लीव माई होम। वहीं घर से बाहर निकलते ही प्रियंका ने सफाई दी है कि घर से उन्हें सलमान ने, बल्कि उनकी तबीयत खराब होने की वजह से बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर निकाला है। इस बात का जिक्र प्रियंका जग्गा ने अपने फेसबुक पेज पर किया है। तो क्या सलमान खान का प्रियंका पर गुस्सा होना, उन्हें घर से सीधे बेघर कर देना…कलर्स को चेतावनी देना…जैसी बातें प्री-प्लांट हैं। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Home / Entertainment / TV News / Bigg Boss 10: प्रियंका ने सलमान से लिया पंगा, फिर जो हुआ, वह आपको हैरान कर देगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो