scriptभारत के रोहित ने ‘Mr World’ का खिताब जीत रचा इतिहास, जानिए खास बातें | The first ever 'Mr World' from India, Rohit Khandelwal's training. see pics | Patrika News

भारत के रोहित ने ‘Mr World’ का खिताब जीत रचा इतिहास, जानिए खास बातें

Published: Jul 21, 2016 03:44:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

19 अगस्त 1989 को हैदराबाद में जन्मे रोहित स्पाइस जेट के लिए बतौर ग्राउंड स्टाफर काम कर चुके हैं… 

rohit

rohit

मुंबई। पेशे से मॉडल और एक्टर रोहित खंडेलवाल ने मिस्टर वल्र्ड 2016 का खिताब जीतकर सबको चकित कर दिया। हैरानी वाली बात इसलिए, क्योंकि इससे पहले किसी भी भारतीय ने इस खिताब को नहीं जीता था। उल्लेखनीय बात तो यह है कि रोहित सिर्फ पहले भारतीय नहीं, बल्कि पहले एशियन बन गए हैं, जिन्होंने Mr. World को खिताब अपने नाम किया और अपने देश का नाम दुनियाभर में रोशन कर दिया। 19 जुलाई को ब्रिटेन के साउथपोर्ट में हुए मिस्टर world के फाइनल में जैसे ही रोहित को विनर घोषित किया, उस वक्त रोहित की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। कुछ पल के लिए उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि उन्हें ‘Mr. world 2016’ चुना गया है।

Another beautiful picture 🙂 Best day in my life #mrworld2016

A photo posted by Rohit Khandelwal (@rohit_khandelwal77) on


हम आपको बता दें कि 26 साल के रोहित दुनियाभर के 47 पार्टिसिपेंट्स को पछाड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। अपने टाइटल राउंड में रोहित ने डिजाइनर निवेदिता साबू की ड्रेस पहनी थी। रोहित के अलावा मिस्टर स्कॉटलैंड ने एक्सट्रीम चैलेंज, मिस्टर इंग्लैंड ने स्पोट्र्स चैलेंज, मिस्टर चाइना ने स्टाइल एंड फैशन और मिस्टर पोलैंड ने टैलेंट चैलेंज अवॉर्ड जीता। 12 दिनों के तक चली इस प्रतियोगिता में पांच तरह की चुनौतियां थीं, जिनमें से एक प्रतियोगिता में मिस्टर मल्टीमीडिया का खिताब भी उन्हें मिला। खिताब जीतने के बाद Mr.world 2014 निकल पीडरसन के साथ उन्होंने तस्वीर खींची और इंस्टाग्राम पर शेयर की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो