scriptटीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा दूसरी बार बनी मां, दिया बेटे को जन्म | TV actress Roshni Chopra becomes mother second time | Patrika News

टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा दूसरी बार बनी मां, दिया बेटे को जन्म

Published: Aug 18, 2016 10:52:00 pm

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा दूसरी बार मां बन गई हैं। रोशनी ने इस माह की 14 तारीख को एक बच्चे को जन्म दिया है।

Roshni chopra

Roshni chopra

मुंबई। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा दूसरी बार मां बन गई हैं। रोशनी ने इस माह की 14 तारीख को एक बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने बच्चे का नाम रियान रखा है। इस खबर की पुष्टि एक्ट्रेस रोशनी की बहन रिया ने की है। रिया ने कहा कि उनकी बहन और बच्चा दोनो स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि रोशनी ने 14 अगस्त को एक बच्चे को दिया था।

आपको बता दें इससे पहले जन्म 5 नवंबर 2012 को टीवी एक्ट्रेस रोशनी ने अपने पहले बेटे का जन्म दिया था। उनके पहले बेटे का नाम जयवीर रखा गया था। टीवी सीरियल ‘कसम सेÓ फेम रोशनी ने दिसंबर 2006 में सिनेमेटोग्राफर सिद्धार्थ आनंद कुमार से शादी की थी।



रोशनी को सीरियल ‘कसम से’ के लिए जाना जाता है। इस सीरियल में उन्होंने प्राची देसाई की छोटी बहन का रोल किया था। इसके बाद टीवी एक्ट्रेस ‘चक दे बच्चे’, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’. कॉमेडी सर्कस’, ‘काव्यांजलि’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जैसे शोज में नजर आ चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो