scriptइस टीवी शो के लिए लगा ढाई करोड़ का सैट | TV show 'Badtameez Dil' to be shot on Rs.2.5 crore set | Patrika News

इस टीवी शो के लिए लगा ढाई करोड़ का सैट

Published: Jun 27, 2015 10:20:00 am

अब तक फिल्मों के लिए ही महंगे सैट बनाए जाते थे, लेकिन अब टीवी की दुनिया में भी इस दिशा में एक्सपेरिमेंट..

badtameez dil

badtameez dil

मुंबई। अब तक फिल्मों के लिए ही महंगे सैट बनाए जाते थे, लेकिन अब टीवी की दुनिया में भी इस दिशा में एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं। शोज को बेहतर तरीके से स्क्रीन पर प्रजेंट करने के लिए अब महंगे सैट क्रिएट किए जाने लगे हैं। खबर है कि शो “फिर भी ना माने बदतमीज दिल” के लिए ढाई करोड़ का सैट तैयार किया गया है।

शो के प्रोड्यूसर के अनुसार, यह शो लव स्टोरी पर बेस्ड है, जिसका बैकड्रॉप म्यूजिकल है। ऎसे में शो में सैट के एक्सटीरियर और इंटीरियर में काफी नए एक्सपेरिमेंट किए गए हैं और इन सब में ढाई करोड़ का खर्चा आया है।

गौरतलब है कि जून अंत में शुरू हो रहे इस शो में अमिता सूद और पर्ल वी पूरी लीड रोल में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो