scriptबताया-ऎसे चलता है संघ | Such added-show Association | Patrika News

बताया-ऎसे चलता है संघ

locationउदयपुरPublished: May 23, 2015 07:10:00 am

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन
भागवत की दिनचर्या शुक्रवार को यहां चल रहे अभ्यास वर्ग में आम स्वयंसेवक की तरह
रही। वे सुबह उठने से जागरण

Udaipur news

Udaipur news

उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की दिनचर्या शुक्रवार को यहां चल रहे अभ्यास वर्ग में आम स्वयंसेवक की तरह रही। वे सुबह उठने से जागरण तथा नाश्ते से शाम के भोजन तक प्रत्येक स्वयंसेवक से व्यक्तिश: मिलते रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में संघ की शुरूआत से लेकर वर्तमान तक की जानकारी दी।

यहां हिरणमगरी सेक्टर-3 स्थित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में चल रहे अभ्यास वर्ग द्वितीय में प्रवास के चौथे दिन संघ प्रमुख ने स्वयंसेवकों से खुलकर बातें की। देश के हालात पर अपनी राय देने के साथ ही स्वयंसेवकों के विचार भी सुने। भागवत सुबह चार बजे उठे और जागरण में शामिल हुए। बाद में वे प्रात:कालीन शाखा में पहुंचे। यहां शारीरिक अभ्यास वर्ग में भाग लिया।

दिनभर पदाधिकारियों के संग मंथन
दोपहर भोजन के बाद शिविर प्रबंधन के साथ संघ के प्रमुख पदाधिकारियों ्रसंगठन की गतिविधियों पर चर्चा की।

बौद्धिक में संगठन
शाम को एक घंटे तक अपने बौद्धिक में भागवत का उद्बोधन संघ की कार्य पद्धति पर केन्द्रित रहा। संगठन की शुरूआत से अब तक की जानकारी हुए उन्होंने संगठन के विस्तार के तरीके व छवि को बेहतर बनाने के लिए वर्तमान परिस्थितियों में किन-किन गतिविधियों से बचा जाना चाहिए, इसकी विस्तार से जानकारी दी। सायंकालीन शाखा में शामिल होने के बाद देर रात तक उन्होंने स्वयंसेवकों से चर्चा का दौर जारी रखा। भागवत शनिवार को कोटा प्रस्थान करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो