scriptएक धाम ऐसा, जो सिर्फ बुजुर्गों के आनंद के नाम | A Dham is such that only the names of elderly people | Patrika News

एक धाम ऐसा, जो सिर्फ बुजुर्गों के आनंद के नाम

locationउज्जैनPublished: Jul 20, 2017 07:04:00 pm

यहां विभिन्न प्रकार खेल और व्यायाम कर खुशी से बिताते हैं समय हमारे बुजुर्ग

anand dham

anand dham

उज्जैन ञ्च पत्रिका. वेद नगर स्थित बुजुर्गों के लिए बना धाम अब आनंद का परियाचक बनता जा रहा है। यहां जो भी विजिटर्स आ रहे हैं, उन्हें आनंदधाम जमकर लुभा रहा है। इस बात की प्रशंसा विजिटर्स एक रजिस्टर में लिखकर जाते हैं। यह आनंदधाम सीनियर सिटीजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यहां बुजुर्गों के मनोरंजन से लेकर एक्सरसाइज तक की पर्याप्त सुविधा है। यहां दिनभर आप हमारे बुजुर्गों को विभिन्न प्रकार खेल या व्यायाम करते हुए देख सकते हैं।
ऐसे लेते आनंद
यहां का मेम्बर बनने के लिए बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है, जो बिल्कुल नि:शुल्क है। इसके बाद वे यहां आकर कैरम, चेस सहित कई खेल सकते हैं। मनोरंजन के लिए एलईडी स्क्रीन लगी है, जिस पर मूवी देख सकते हैं। व्यायाम के लिए मशीनें लगी हैं।

आनंदधाम का निरीक्षण समय-समय पर होता रहता है। खुद महापौर मीना जोनवाल ने आकस्मिक दौरा किया। वहां की व्यवस्थाएं तो ठीक मिली, लेकिन पदस्थ कर्मी मौके पर नहीं मिलने से वे नाराज हुई और सहा. आयुक्त सुबोध जैन को दूरभाष पर जानकारी दी। हालांकि 15 मिनट बाद ही पदस्थ कर्मी धाम में पहुंचा और बताया कि कुछ काम से पास में ही गया था। धाम में व्यायाम कर रहे सीनियर सिटीजन ने समय को लेकर आपत्ति ली। महापौर जोनवाल ने विजिटर बुक में लोगों के द्वारा लिखे संदेशों को अपने मोबाइल में कैप्चर किया। जिसमें अधिकांश लोगों ने व्यवस्था पर प्रशंसा लिखी थी।
 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो