scriptसर्द हो चला मौसम, अब उत्तरी हवा चलने से बढ़ेगी सर्दी | cold weather, north winds will grow cold | Patrika News

सर्द हो चला मौसम, अब उत्तरी हवा चलने से बढ़ेगी सर्दी

locationउज्जैनPublished: Dec 03, 2016 11:13:00 am

Submitted by:

Lalit Saxena

आने वाले दिनों में मौसम में ठंडक घुलने वाली है। सर्द होती हवाओं की रफ्तार से अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड बहुत जल्द जोर पकड़ेगी।

cold weather, north winds will grow cold

cold weather, north winds will grow cold

उज्जैन. आने वाले दिनों में मौसम में ठंडक घुलने वाली है। सर्द होती हवाओं की रफ्तार से अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड बहुत जल्द जोर पकड़ेगी। हालांकि अभी सुबह-शाम ही ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन शुक्रवार को दिनभर चली तेज रफ्तार हवाओं से मौसम विभाग भी अनुमान लगा रहा है कि अब दिन में भी ठंड बढ़ेगी। 

दो-तीन दिन से बादल छाए रहे
पिछले दो-तीन दिन से बादल छाए रहे, जिससे रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन में तेज धूप के कारण ठंड का अहसास नहीं हो रहा था, लेकिन अब तेज होती सर्द हवाएं यह इशारा कर रही हैं कि आने वाले दिनों में लोग स्वेटर-मफलर व जरकीन पहने नजर आएंगे। दोपहर में सूर्य और बादलों में आंख-मिचौनी का खेल चला। वहीं सर्दी के अनुकूल माहौल बनने लगा है।




न्यूनतम 11.5 डिग्री
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.0 व न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्र्रता सुबह 82 व शाम को 34 प्रतिशत आंकी गई। हवा 4 किमी की रफ्तार से चली।

अब आगे क्या
जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता के अनुसार तेज होती ठंड के साथ कोहरा और कहीं-कहीं बारिश के आसार बन सकते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंड का कहर जारी रहेगा। रात को स्थिति विकट होगी, वहीं दिन में तेज हवा असर दिखाएगी। पिछले सप्ताह सबसे कम 9.5 डिग्री तापमान आंका गया था। इसके बाद बादलों के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उत्तरी हवाओं से आने वाले दिनों में तापमान में फिर गिरावट आएगी। 

फसलों को संजीवनी
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सर्द मौसम रबी की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगा। यह मौसम गेहूं, चना और सरसों के लिए बेहद अनुकूल है। इस कारण खेत की मिट्टी में नमी बनी रहेगी, जिससे जमीन का तापमान कम हो जाता है और पौधे ग्रोथ कर सकेंगे। साथ ही किसानों को बार-बार सिंचाई करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो