scriptराशिफल : व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी | daily horoscope todays 29 July rashifal | Patrika News

राशिफल : व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी

locationउज्जैनPublished: Jul 29, 2017 11:23:00 am

Submitted by:

Lalit Saxena

शनिवार 29 जुलाई का दिन विशेष है। कुंभ राशि वाले व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता के योग हैं। कर्क राशि वालों को कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

daily horoscope todays 29 July rashifal

daily horoscope todays 29 July rashifal

उज्जैन. शनिवार 29 जुलाई का दिन विशेष है। कुंभ राशि वाले व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता के योग हैं। कर्क राशि वालों को कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। वृषभ राशि वाले संतान से विवाद करने से बचें। समय के साथ स्वयं को बदलें। सिंह राशि वाले पुरानी बातों को भूलकर कोई नई शुरुआत करेंगे। आर्थिक परेशानी दूर होने के योग हैं।


daily horoscope todays 29 July rashifal
 
अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष – प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते हैं। 

वृषभ – सुख सुविधा की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव। राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें। परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

मिथुन- आप जो कहते हैं, उसे पूरा भी करें। आलसी रवैये के चलते आप पीछे रह जाएंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। 

कर्क-  अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आएंगी।

सिंह- पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।




daily horoscope todays 29 July rashifal

कन्या- जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

तुला- अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दूसरों को मौका दें।

वृश्चिक- क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जाएं। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव। 

धनु- लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। 

मकर- भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव। 

कुम्भ- व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं। धीरे-धीरे उनको पूरा करें। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं। 

मीन- दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमति से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं। 
(पंडित श्यामनारायण व्यास, उज्जैन)

शुभ विक्रम संवत् – 2074
संवत्सर का नाम – साधारण
शालिवाहन शक संवत् – 1939
हिजरी सन् – 1438 मु. मास जिल्काद तारीख 05
अयन – दक्षिणायन 
ऋतु – वर्षा ऋतु। 
मास – श्रावण। 
पक्ष – शुक्ल पक्ष

तिथि – प्रात: 07.01 मि. तक षष्ठी तिथि रहेगी पश्चात सप्तमी तिथि लगेगी।
नक्षत्र – दिवस पर्यन्त चित्रा नक्षत्र रहेगा।
योग – दोप. 01.59 मि. तक सिद्ध योग रहेगा पश्चात साध्य योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण – तैतिल प्रात: 07.01 मि. तक पश्चात गर करण लगेगा।
चंद्रमा – सायं: 06.36 मि. तक कन्या राशि में रहेंगे पश्चात तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

आज के मुहूर्त 
अनुकूल समय में किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय – 
प्रात: 07.36 मि. से 09.14 मि. तक एवं दोप. 12.30 मि. से 05.25 मि. तक।

व्रत/पर्व – वर्ण षष्ठी। वर्णश्रृयाल षष्ठी।
दिशाशूल- पूर्व दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन पूर्व दिशा में यात्रा को टालें)।
राहु काल – प्रात: 09.14.32 से 10.52.40 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचें।

आज जन्म लिए बच्चे 
बच्चों के नाम (पे, पो, रा, री) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से मध्यम होंगे। इनका स्वभाव संशयी रहेगा। प्राय: प्रदर्शन रहित जीवन जीऐंगे। इन्हें वस्त्र पहनने का शौक रहेगा। प्राय: सामान्य धनसम्पदा के मालिक होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो