scriptपतंगोत्सव: कलेक्टर ने मारा गिल्ली को शॉट, दिव्यांगों ने दिखाई पैंतरेबाजी | kite festival: collector's shot hit the gilli | Patrika News

पतंगोत्सव: कलेक्टर ने मारा गिल्ली को शॉट, दिव्यांगों ने दिखाई पैंतरेबाजी

locationउज्जैनPublished: Jan 14, 2017 12:44:00 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

दशहरा मैदान पर शनिवार का नजारा पूरे शहर से अलग था। कलेक्टर गिल्ली को शॉट लगाकर दूर पहुंचाने में लगे थे तो यूडीए अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल पतंगबाजी के दावपेच खेल रहे थे।

kite festival: collector's shot hit the gilli

kite festival: collector’s shot hit the gilli

उज्जैन. दशहरा मैदान पर शनिवार का नजारा पूरे शहर से अलग था। कलेक्टर गिल्ली को शॉट लगाकर दूर पहुंचाने में लगे थे तो यूडीए अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल पतंगबाजी के दावपेच खेल रहे थे। किसी मंच पर बच्चे देशभक्ति के तराने गा रहे थे वहीं दिव्यांग कबड्डी में पैंतरे लगा रहे थे। इतना ही नहीं खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम के इस आनंद को और बढ़ाने के लिए पारंपरिक व्यंजनों के स्वाद छाया हुआ था।


पतंग आनंद उत्सव मनाया
प्रशासन द्वारा सुबह 9 बजे दशहरा मैदान पर पतंग आनंद उत्सव मनाया गया। कलेक्टर संकेत भोंडवे, यूडीए अध्यक्ष अग्रवाल, निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में शहरवासी परिवार के साथ पतंग आनंद उत्सव में शामिल हुए और इसका आनंद उठाया। किसी ने पतंगबाजी की तो किसी ने गिल्ली डंडा, कबड्डी, खो-खो जैसे पारंपरिक खेलों का आनंद लिया। आनंद के इस माहौल में अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने पतंगबाजी व अन्य खेलों का मजा लिया। गिल्ली-डंडा खेलने के दौरान कलेक्टर के हाथ से डंडा फिसल गया, जिससे एक महिला को हल्की चोट भी आई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।



दिखी संस्कृति की झलक
लोहड़ी, पोंगल व मकर संक्रांति के एक ही दिन होने पर कार्यक्रम में तीनों संस्कृति की झलक भी नजर आई। कुछ समाजजन पारंंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल हुए। महाराष्ट्रीयन वेशभूषा पहन कार्यक्रम में आने वालों का तिलक लगाकर स्वागत कर रही थीं।


लड्डूओं से हुआ मुंह मीठा
कार्यक्रम में पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी मिला। कुछ संस्थाओं द्वारा तिल-गुड़ के लड्डू व खिचड़ा का नि:शुल्क आयोजन किया गया था। अधिकारी-जनप्रतिनिधियों सहित आम लोगों ने इनका लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो