scriptVideo>>हाथों में थाम तिरंगा, ये किस अभियान पर चल दिए युवा… | Mission Tiranga campaign travel vehicle rally | Patrika News

Video>>हाथों में थाम तिरंगा, ये किस अभियान पर चल दिए युवा…

locationउज्जैनPublished: Jul 18, 2017 04:18:00 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

हाथों में तिरंगा थामा और भारत माता के जयकारे लगाते हुए सैकड़ों छात्र सड़कों पर निकले, तो लोग उन्हें देख ठिठक गए। आगे ढोल बज रहे थे, जिससे प्रतीत हो रहा था कि ये किसी खास अभियान पर निकले हैं।

Mission Tiranga campaign travel vehicle rally

Mission Tiranga campaign travel vehicle rally

उज्जैन. हाथों में तिरंगा थामा और भारत माता के जयकारे लगाते हुए सैकड़ों छात्र सड़कों पर निकले, तो लोग उन्हें देख ठिठक गए। आगे ढोल बज रहे थे, जिससे प्रतीत हो रहा था कि ये किसी खास अभियान पर निकले हैं। जी हां, यह सही है। ये युवा मंगलवार को सुबह मिशन तिरंगा अभियान यात्रा पर चले हैं। इनका मिशन है 15 अगस्त पर घर-घर तिरंगा फहराने का।




यूथ ऑफ इंडिया की ओर से 15 अगस्त महापर्व मनाने के लिए मिशन तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मंगलवार को वाहन रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने शहरवासियों को 15 अगस्त महापर्व के रूप में मनाने के लिए प्रेरित किया। यूथ ऑफ इंडिया प्रमुख उर्वशी जैन, कुशाग्र जैन, कनिष्क परिहार ने बताया कि वाहन रैली सुबह 9.30 बजे शहीद पार्क से निकलना आरंभ हुई। रैली टावर, चामुंडा चौराहा, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, तोपखाना होते हुए महाकाल मंदिर स्थित माधव सेवा न्यास परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो