scriptप्रदेश सरकार ने पुलिस को उत्पीड़न प्रकोष्ठ बनाया – हृदय नारायण दीक्षित | Hriday Narayan says Samajwadi Party govt made Police harassment cell | Patrika News

प्रदेश सरकार ने पुलिस को उत्पीड़न प्रकोष्ठ बनाया – हृदय नारायण दीक्षित

locationउन्नावPublished: Dec 06, 2016 07:49:00 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

“उत्तर प्रदेश की सरकार ने पुलिस को उत्पीड़न प्रकोष्ठ बना रखा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लूट डकैती चरम पर है।”

Hriday

Hriday

उन्नाव. उत्तर प्रदेश की सरकार ने पुलिस को उत्पीड़न प्रकोष्ठ बना रखा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लूट डकैती अपराध चरम पर है। उद्योग धंधे प्रदेश को छोड़ कर भाग रहे हैं। केंद्र सरकार से मिलने वाला विकास का पैसा जमीनी हकीकत नहीं बन पाया है। ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए आया पैसा गांव को जगमग करने में असफल रहा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मुख्य प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उच्चा विचार व्यक्त किए।

भारतीय जनता पार्टी के विकास में विश्वास करती है

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और केवल विकास पर विश्वास करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार विकास पर अपनी प्रतिबद्धता दोहरा चुके हैं। नोट बंदी पर बोलते हुए उन्होने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम ने काला धन के कान पकड़कर उसे बाहर निकालने का काम किया है। नोट बदली से इनकम टैक्स देने वालों का दायरा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पांच सौ व हजार के नोट बंद होने से तीन प्रकार के परिवर्तन हो रहे हैं। जिसमें पहला आर्थिक क्रांति है। दूसरा सामाजिक व्यवहार बदलेगा जिसमें कैश लेस की व्यवस्था होगी व बैंक का व्यवहार भी बदलेगा। तीसरा राजनीतिक व्यवस्था में परिवर्तन आएगा।

प्रदेश की दोनों पार्टियां शोकग्रस्त

प्रदेश में दोनों पार्टियां सदमे में है। शोकग्रस्त है विलाफ ग्रस्त है। अखिलेश यादव ने पहले ही हार मान ली है और कह दिया कि वह कांग्रेस से हाथ मिला कर चुनाव लड़ेंगे। वही बहुजन समाज पार्टी अलग विलाप कर रही है। परदेसी नहीं देश की जनता भी नोट बंदी से खुश है। यदि किसी को कष्ट है तो सपा और बसपा को है, जिन्हें तैयार होने का समय नहीं मिला। दीक्षित ने कहा कि हमारी सरकार 50% छूट की योजना लाई है। जिसमें दोनों पार्टियां आगे बढ़कर इसका लाभ उठाए और अपने काले धन को सफेद कर लें। जबकि भारतीय जनता पार्टी में उल्लास का माहौल है और हम 300 प्लस सीटें जीतेगें।

पार्टी का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच बहुत

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की किसी भी सीट पर प्रत्याशियों के संबंध में विचार विमर्श नहीं किया है। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में चल रही और परिवर्तन यात्राओं की मध्यम लगभग 96 हजार लोगों से संपर्क किया हैं। 140 से अधिक विधानसभाओं मे हम पहुंच चुके हैं। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन आदि का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया। समाजवादी पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकना और बहुजन समाज पार्टी भगदड़ पार्टी है। इसलिए इस समय हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करना है। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश प्रवक्ता का जनपद सीमा के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री नीरज सिंह, श्रीकांत कटियार, सुंदरलाल लोधी, गिरजा शंकर गुप्ता, पूर्णिमा वर्मा राधेश्याम रावत, गंगा प्रसाद वर्मा, सरोज सिंह चौहान, संजय शुक्ला, दुर्गेश सिंह चन्देल, नरेंद्र लोधी, संजीव त्रिवेदी, कृष्णदत्त त्रिपाठी, मनोज निगम सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी पूर्व नगरपालिका चेयरमैन शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो