script…तो फ्री हो जाएगा लखनऊ उन्नाव टोल प्लाजा | Now Lucknow Unnao Toll Plaza Free | Patrika News

…तो फ्री हो जाएगा लखनऊ उन्नाव टोल प्लाजा

locationउन्नावPublished: Dec 03, 2016 10:33:00 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

लखनऊ उन्नाव के बीच स्थित टोल प्लाजा में जाम लगने से सभी वाहनों के लिए फ्री कर दिया जाएगा। 

tool plaza

tool plaza

उन्नाव। टोल प्लाजा संचालक यदि अपनी व्यवस्था दुरुस्त नहीं करते हैं और चार पांच सौ मीटर से ज्यादा लंबा जाम लगता है तो सभी वाहनों को टोल फ्री कर दिया जाएगा। टोल प्लाजा के संचालकों को यातायात के सफल संचालन के लिए जो भी व्यवस्था करनी है करनी होगी। जिससे यातायात में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। पुलिस लाइन कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने यह बात कही।

अवैध शराब बिक्री पर सस्पेंशन ही नहीं मुकदमा ही होगा पंजीकृत

श्री कुमार ने कहा कि जनपद में शराब कच्ची शराब की शिकायतें बहुत आती हैं। जिस पर थानाध्यक्ष को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने थानाध्यक्षों को चेतावनी दी कि यदि उनके क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पाई जाती है तो सस्पेंशन ही नहीं होगा बल्कि उनके खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।

लाइसेंस धारक अपने निवास जनपद की जानकारी जिलाधिकारी को दें

उन्होंने कहा कि इस समय आम्र्स सत्यापन का काम चल रहा है। लाइसेंस धारक जनपद छोड़ कर गैरजनपद चले गए हैं तो उन्हे अपने आवास की जानकारी तत्काल जिलाधिकारी को दें। वरना उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आवास परिवर्तन को आम्र्स एक्ट के अंतर्गत उल्लंघन बताया। उन्होने कहा कि लाइसेंस के आधार पर कारतूस के बिक्री के सत्यापन का काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के इंप्लीमेंट, बैंक, जन सुविधाओं के लिए बनाई गई व्यवस्था, स्वयं सहायता समूह पर भी उन्होंने अपने विचारों को व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उपरोक्त मामलों में भी थानाध्यक्ष को निगरानी रखनी होगी।

कार्यालय में बैठकर नहीं चलेगी थानाध्यक्षी

उपमहानिरीक्षक ने कहा कि ने सड़क पर जाम व थानाध्यक्ष थाना में बैठकर चाय की चुस्की ले ऐसा नहीं चलेगा। थानाध्यक्षों को अपने थाने के आसपास के अतिक्रमण व जाम को हटाने का निर्देश दिया। अपने आने के उद्देश्य के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि उन्होंने क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों से बातचीत कर कानून व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। आज उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसे गंभीर मामले पर शीघ्रतिशीघ्र कार्रवाई व मामले का निष्पादन, दोषी को सजा व गवाहों को सुरक्षा करने के भी निर्देश दिए। विवादित मामले जमीन, पारिवारिक मामले आदि विषयों को छोड़ दिया जाए तो उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे व समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष मौजूद थे। इसके पहले उन्होंने जनपद के जनप्रतिनिधियों व व्यापार मंडल के सदस्यों से बातचीत की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो