scriptफेसबुक पर हिट, ट्विटर पर फ्लॉप हैं मोदी के केशव | modi's Keshav Hits on Facebook but not on Twitter | Patrika News

फेसबुक पर हिट, ट्विटर पर फ्लॉप हैं मोदी के केशव

Published: Apr 10, 2016 09:10:00 am

Submitted by:

Archana Sahu

बीजेपी ने अपने यूपी के सांसदों और विधानसभा चुनाव में टिकट पाने की उम्मीद रखने वाले उम्मीदवारों को फेसबुक और ट्वीटर जैसी सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर कम से कम बीस से पचीस हजार फॉलोवर बनाने को कहा गया है।

bjp party keshav

bjp party keshav

अमित शर्मा, नोएडा। बीजेपी ने अपने सांसदों-विधायकों के लिए सोशल मीडिया पर जो पैमाना बना रखा है, कम से कम उस पैमाने पर केशव प्रसाद मौर्य औसत परफॉरमेंस कर रहे हैं। लेकिन उनके लिए अच्छी बात यह है कि उनके प्रशंसकों की संख्या बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही है। कथित रूप से ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ने अपने यूपी के सांसदों और विधानसभा चुनाव में टिकट पाने की उम्मीद रखने वाले उम्मीदवारों को फेसबुक और ट्वीटर जैसी सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर कम से कम बीस से पचीस हजार फॉलोवर बनाने को कहा गया है।

फेसबुक की पिच पर केशव की परफॉरमेंस

यूपी के फूलपुर से सांसद केशव प्रसाद मौर्य के अध्यक्ष पद पर घोषित होने के पहले तक फेसबुक पर चाहने वालों की संख्या महज 22,125 ( पांच हजार मित्र सूची के अलावा ) थी। लेकिन उनके अध्यक्ष घोषित होने के महज चौबीस घंटे के अंदर उनके प्रशंसकों की संख्या में लगभग पांच हजार की बढ़ोत्तरी हुई जो(खबर लिखे जाने तक) 27,156 हो गयी। उनके अध्यक्ष बनने के एक घंटे के अंदर 41 हजार से अधिक लोग उनके बारे में फेसबुक पर बात कर रहे थे।

यह भी पढ़ें

‘यूपी की जीत के लिए मोदी विजन का पर्दाफाश’



बधाई की पोस्ट हुई हिट

जब अपने फेसबुक मित्रों से उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर खुद को प्रदेश अध्यक्ष बनने की सूचना देते हुए लोगों का धन्यवाद दिया तब शुक्रवार शाम सात बजे तक उनकी इस पोस्ट को लगभग पांच हजार लोगों ने लाइक किया और लगभग पांच सौ लोगों ने टिप्पणी की। इसके साथ ही 989 लोगों ने उनकी इस पोस्ट को साझा किया। इसी पोस्ट को लगभग चौबीस घंटे बाद शनिवार शाम पांच बजे तक दस हजार से ज्यादा लोग लाइक और 1955 लोग साझा कर चुके थे। यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि जिस दिन वे अध्यक्ष नामित हुए, उसी दिन सुबह लोगों को हिन्दू नववर्ष की बधाई देने वाली उनकी पोस्ट को सिर्फ एक हजार लोगों ने लाइक किया था।

लाइक करने वालों की संख्या

सांसद मौर्य की फेकबुक पोस्ट को पहले अपेक्षाकृत बहुत कम ही लाइक मिला करते थे। फिलहाल अब उनकी हर एक पोस्ट को औसतन ढाई हजार से तीन हजार लोग लाइक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

…तो इसलिए केशव मौर्य पर जताया भाजपा ने भरोसा



ट्विटर पर फेल है प्रदेश अध्यक्ष की कहानी

फेसबुक पर अपेक्षाकृत सफल रहने वाले मौर्य ट्वीटर की फील्ड पर काफी कमजोर हैं। प्रदेश अध्यक्ष पर नियुक्त होने के पहले ट्विटर पर उनको फॉलो करने वालों की संख्या सिर्फ 713 थी। वे खुद प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के अनेक बड़े नेताओं के साथ कुल 192 लोगों को फॉलो कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के चौबीस घंटे बाद (शनिवार शाम पांच बजे तक) ट्विटर पर उनको फॉलो करने वालों की संख्या सिर्फ 1017 ही हो पाई। जबकि वे खुद उतने ही लोगों को फॉलो करते रहे जितने कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के पहले किया करते थे। उन्होंने नियुक्ति के पहले कुल 3489 ट्वीट्स किये थे। प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के चौबीस घंटे बाद (शनिवार शाम पांच बजे तक) उन्होंने सिर्फ तीन ट्वीट किये हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो