scriptशिवसेना ने बिहार के राजनीतिक महाभारत पर जारी किया विवादित पोस्टर | Shivsena issue Disputed poster on Bihar Politics Hindi News | Patrika News

शिवसेना ने बिहार के राजनीतिक महाभारत पर जारी किया विवादित पोस्टर

locationवाराणसीPublished: Jul 27, 2017 07:38:00 pm

Submitted by:

Devesh Singh

लालू व मुलायम पर साधा निशाना, जानिए क्या है कहानी

Bihar Politics

Bihar Politics



वाराणसी. बिहार में चल रहे सियासी उठापठक को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। गुरुवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी से शिवसेना ने बिहार की राजनीतिक लड़ाई को महाभारत करार देते हुए विवादित पोस्टर जारी कर दिया है।



Disputed poster



शिवसैनिकों ने जारी विवादित पोस्टर में बिहार की लड़ाई को महाभारत का युद्ध दिखाया है। विवादित पोस्टर में पीएम मोदी को कृष्ण तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार को अर्जुन बताया गया है। विवादित पोस्टर में दिखाया गया है कि पीएम मोदी व नीतीश कुमार महाभारत की लड़ाई लड़ रहे हैं। बीजेपी व जदयू के विरोधी दल लालू व मुलायम को विवादित पोस्टर में कौरव दिखाया गया है। विवादित पोस्टर के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार मिल कर भ्रष्टाचारियों को खात्मा कर रहे हैं। खास बात है कि शिवसैनिकों ने शहर के कई स्थानों पर विवादित पोस्टर को चस्पा करने के साथ आटो रिक्शे के पीछे भी लगा दिया है।


सीएम नीतीश कुमार व लालू यादव कर चुके हैं काशी में चुनावी प्रचार
यूपी चुनाव के समय नीतीश कुमार ने काशी से ही चुनावी सभा का आगाज किया था। पिंडरा में सभा करके शराबबंदी व आरएसएस मुक्त भारत अभियान का शुरूआत किया था। नीतीश कुमार उस समय कांग्रेस, सपा व बसपा के साथ गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन उनका सपना साकार नहीं हो पाया था इसके चलते उन्होंने यूपी चुनाव लड़ा ही नहीं। यूपी चुनाव के अंतिम समय लालू यादव ने भी काशी में जमकर चुनावी सभा की थी। सपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आये लालू यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला था। लालू का जादू तो यहां नहीं चल पाया, लेकिन आज भी उनकी चुनावी भाषण की चर्चा होती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो