script क्या सिर्फ मजे के लिए मनमोहन सिंह को तलब करवाना चाहा? | CBI court rebuke to madhu Koda | Patrika News
71 Years 71 Stories

 क्या सिर्फ मजे के लिए मनमोहन सिंह को तलब करवाना चाहा?

कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से पूछा कि क्या उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को महज मजे लेने के लिए तलब करवाना चाहा था।

Dec 01, 2015 / 10:15 am

firoz shaifi

कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से पूछा कि क्या उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को महज मजे लेने के लिए तलब करवाना चाहा था।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश भरत पाराशर ने बहस की सुनवाई के दौरान कोड़ा के वकील से पूछा, क्या आपने महज मजे लेने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री को तलब करने की अर्जी आगे बढ़ाई।

कोड़ा के वकील अंशुमान सिन्हा ने दलील दी कि सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में जो आरोप लगाया है, वैसी कोई साजिश नहीं थी। इस पर कोर्ट ने कहा कि आपने तब कहा था कि इसमें साजिश थी, लेकिन अब आप कह रहे हैं कि इसमें कोई साजिश नहीं थी।

कोड़ा के वकील ने कहा कि मनमोहन सिंह को आरोपी के तौर पर समन जारी करने पर दलील देते समय उन्होंने केवल यही कहा था कि सीबीआई के केस के मुताबिक कोई साजिश नहीं रची गई थी।

Home / 71 Years 71 Stories /  क्या सिर्फ मजे के लिए मनमोहन सिंह को तलब करवाना चाहा?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो