scriptबर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुराया, ठंड ने दिखायी ताकत | Weather Change news in hindi | Patrika News

बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुराया, ठंड ने दिखायी ताकत

locationवाराणसीPublished: Dec 26, 2016 09:04:00 pm

Submitted by:

Devesh Singh

जारी रह सकती है अधिकतम तापमान में गिरावट, जानिए क्यों बदला मौसम का मिजाम

Icy Wind

Icy Wind

वाराणसी. मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सोमवार को दोपहर से चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया है। मौसम का यह मिजाज जारी रहेगा और अधिकतम तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना हैं। सोमवार को मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिक तापमान 16.4 व न्यूनतम तापमान डिग्री 14.4 सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 23.2 व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस था इस तरह से अधिक तापमान में 6.8 डिग्री सेल्सियस की गिरवाट दर्ज की गयी है।
पिछले 10 दिन से मौसम ने अपने तेवर नरम कर दिये थे जिसे लोगों को ठंड से अधिक समस्या नहीं हो रही थी लेकिन सोमवार की सुबह से ही मौसम में परिवर्तन की बयार बहने लगी है। सुबह तक कोहरे के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। इसके बाद चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया है। आम तौर पर दिसम्बर को द्वितीय पखवारे में कड़ाके की ठंड वाला मौसम माना जाता है और ठंड का मौसम उसी पैटर्न पर चल पड़ा है।



बादल छाने से नहीं हुए सूरज की ताकत
आसमान में बादल छाने से सूरज की ताकत नहीं दिखायी पड़ी। धूप नहीं निकलने से लोगों को ठंंड ने अधिक सताया है। बर्फीली हवाओं के चलते शहरी क्षेत्र में कोहरे का प्रकोप अधिक होने की संभावना नहीं है।


हीटर व गीजर की बढ़ी मांग
ठंड बढऩे से एक बार फिर हीटर व गीजर की मांग बढ़ गयी है। इसके अतिरिक्त लोगों ने घरों में अलाव जलाना शुरू कर दिया है। जिन लोगों ने टोपी व मफलर को रख दिया था अब फिर से गरम कपड़ों को निकालना शुरू कर दिया है। शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड ने लोगों को अधिक परेशान किया है।



जानिए क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पाण्डेय ने बताया कि इन दिनों कोल्ड फ्रंट पास हो रहा है जिसके चलते बर्फीली हवाएं चल रही है। आसमान में बादल भी है इसलिए सूरज की किरणों से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी होने का अंदेशा है लेकिन किस जगह पर हल्की बारिश हो सकती है यह बताना संभव नहीं है। फिलहाल दो दिनों तक लोगों को मौसम से राहत नहीं मिलने वाली है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो