विदिशा. बालकदास की तलैया निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जिला अस्पताल में उसकी वृद्ध मां ने रोते हुए कहा कि सुबह पुलिस उसके बेटे को घर से ले गई थी।
विदिशा. बालकदास की तलैया निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जिला अस्पताल में उसकी वृद्ध मां ने रोते हुए कहा कि सुबह पुलिस उसके बेटे को घर से ले गई थी। करीब एक घंटे बाद उसे बेटे की मौत की खबर मिली।
पुनियाबाई सूर्यवंशी ने बताया कि उनका बेटा हरिसिंह हम्माली कर परिवार पाल रहा था। उसे कोई बीमारी नहीं थी। पूर्व में एक मारपीट के मामले में सोमवार की सुबह पुलिस उसे घर से ले गई थी। बाद में अस्पताल से सूचना मिली कि हरिसिंह की तबीयत खराब है। यहां आई तो बेटे का शव रखा मिला। मंा के साथ हरिसिंह के दोनों बच्चे और अन्य परिजन भी पहुंच गए थे। हरिसिंह की बेटी 14 वर्षीय रिशिका एवं 12 वर्षीय प्रियांशु गहरे सदमे में दिखे। रिशिका ने रोते हुए बताया कि वर्ष 2006 में उनकी मां की मौत हो गई थी। तब से वे लुहंागीपुरा में मामा के घर रहते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता विकास पचौरी ने बताया कि वे सुबह करीब 10 बजे स्वर्णकार कॉलोनी से गुजरे तो वहां यह व्यक्ति सड़क पर अचेत पड़ा था। पास के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया। फिर एंबूलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।