scriptवार्ड 7 में विकास कार्यों का टोटा | Ward 7 development REDUX | Patrika News
विदिशा

वार्ड 7 में विकास कार्यों का टोटा

खुदी हुईं सड़कों की नहीं हो रही मरम्मत, नपा उपाध्यक्ष का है वार्ड

विदिशाDec 07, 2016 / 07:21 am

veerendra singh

vidisha

vidisha


गंजबासौदा.
शहर में वार्ड 5, 6 और 7, 8 सबसे ज्यादा घनी बसाहट के लिए जाने जाते हैं। वार्ड 7 में रहवासियों की संख्या भी ज्यादा हैं। साथ ही शिक्षित और मध्य वर्ग के परिवार इस क्षेत्र में निवास करते हैं। नगर पालिका के पिछले कार्यकाल में जलावर्धन योजना के तहत डाली गई पाइप लाइनों के लिए मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक को खोदा गया था। वार्ड 7 में हुई खुदाई की आज भी पुख्ता मरम्मत नहीं हो पाई है। वर्तमान परिषद के बैठने के बाद से ही इस वार्ड में न तो कोई बड़े विकास कार्य हुए और न ही पुरानी बनी हुई सड़कों रखरखाव हो पाया है। जबकि वर्तमान परिषद के उपाध्यक्ष इसी वार्ड से पार्षद हैं।

इस वार्ड से गुजरने वाली सुभाष निकेतन गली, बेहलोट वाइपास, लक्ष्मीनारायण मंदिर मार्ग, पुरानी विद्युत मंडल गली मुख्य मार्ग हैं। इन चारों रास्तों की हालत खराब है। जलावर्धन के लए खोदी गई नालियां अभी तक नहीं भरी गई हैं। इन गलियों से बरेठ रोड से बेहलोट बाइपास तक सबसे छोटा रास्ता है। जिसके चलते छोटे और दोपहिया वाहन चालक बेहलोट वाइपास और रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए इन्हीं रास्तों का उपयोग करते हैं। इसी क्षेत्र में कान्वेंट स्कूल, सुभाष निकेतन, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, मॉडल पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल सहित करीब एक दर्जन स्कूल हैं। जिनमें जाने के लिए विद्यार्थी और अभिभावक इन्हींं रास्तों का उपयोग करते हैं। हालात यहां तक हैं कि पाइप लाइनों में होने वाले लीकेजों को सुधारने के लिए जो गड्ढे किए जाते हैं उनका भराव भी कच्ची मिट्टी से कर दिया जाता है। जिनसे बने हुए गड्ढों से कई वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो जाते हैं। बारिश के दौरान सुभाष निकेतन गली और राजपूत कालोनी का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो जाता है। जिसकी निकासी के लिए कई बार सर्वे तो किए गए लेकिन पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस बारे में जब पार्षद प्रतिनिधि महेन्द्र लोधी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि वार्ड के विकास के लिए कई प्रस्ताव बनाकर भेजे हैं। लेकिन अध्यक्ष महोदय ने उन्हें यह कहकर रोक लिया कि अभी अनुमोदित राशि की कमी है। जिसके चलते यह विकास कार्य किया जाना संभव नहीं है। लेकिन अन्य वार्डों में चल रहे कार्यों को देखकर यह अंदाज लगाया जा सकता है कि इस वार्ड की अनदेखी जानबूझकर की जा रही है। कई वार्डों में सड़कों पर सीसी के दो दो कोड कर दिए गए हैं जबकि वार्ड 7 के मुख्य मार्ग भी रखरखाव के अभाव में गंभीर हालत में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो