scriptअगर शरीर पर बढ़ रहा है फैट, तो आप हो सकते इन 8 कैंसर के शिकार | Excess fat on body can cause 8 types of cancer | Patrika News

अगर शरीर पर बढ़ रहा है फैट, तो आप हो सकते इन 8 कैंसर के शिकार

Published: Dec 06, 2016 01:35:00 pm

मोटापे के कारण हाई बीपी, डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी खतरनाक बीमारियों को खतरा बना रहता है

Fat

Fat

जयपुर। मोटापा शरीर की पर्सनलटी को बिगाडऩे के साथ-साथ हमारे स्वास्थ के लिए भ्भ्भी नुकसानदायक होता है। मोटापे के कारण शरीर में कई बीमारियां पनपने लगती है। मोटापे के कारण हाई बीपी, डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी खतरनाक बीमारियों को खतरा बना रहता है। फैट की वजह से बॉडी में कैंसर सेल्स बढऩे का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। आज हम आपको बताते है मोटापे के कारण किन-किन कैंसरों का खतरा बना रहता है। 


1. पेट का कैंसर
पेट पर बढ़े हुए मोटापे की वजह से पेट का कैंसर का खतरा अधिक बढ़ता है। हाई फैटी, ऑयली या नॉनवेज जैसी चीजें अधिक मात्रा में खाने से हमारे शरीर पर फैट तेजी से बढऩे लगता है। इससे शरीर में नाइट्रास्ट्स का लेवल अधिक होने लगता है और कोलोन (बड़ी) का कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।

2. फूड पाइप का कैंसर
मोटापा बढऩे पर पेट में एसिड्स अधिक मात्रा में बनने लगते है। ये एसिड्स फूड पाइप (Esophagus)में जाकर कैंसर का खतरा बढ़ाते है। 

3. पेन्क्रियाज कैंसर 
शरीर पर फैट बढऩे पर डाइजेशन में मदद करने वाले एसिड्स ज्यादा मात्रा में बनते हैं। इससे पेन्क्रयाज कैंसर का खतरा अधिक बढ़ता है।

4. गॉल ब्लैडर कैंसर 
बॉडी फैट बढऩे पर गॉल ब्लैडर में स्टोन्स की समस्या हो सकती है। इससे गॉल ब्लैडर में कैंसर का खतरा बढ़ता है।

5. लिवर कैंसर 
शरीर का वजन बढऩे पर फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। इससे लिवर के कैंसर का खतरा बढ़ता है।

6. ब्रेस्ट कैंसर
मेनोपॉज के बाद वजन बढऩे के कारण शरीर में बैड एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल बढ़ता है। इससे ब्रेस्ट कैंसर की आशंका काफी अधिक बढ़ जाती है।

7. यूट्रस कैंसर
बॉडी में फैट बढऩे पर बैड एस्ट्रोजन हॉर्मोन की संख्या में वृद्धि होने लगती है। जिसकी वजह से यूट्रस की लाइनिंग (Endometrium) का कैंसर हो सकता है। 

8. ओवर कैंसर
यह भी कैंसर का ही एक प्रकार है। फैट बढऩे पर बॉडी में हॉर्मोन्स का बैलेंस बिगडऩे लगता है। इससे ओवर (अंडाशय) का कैंसर हो सकता है। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो