scriptकोलकाता नगर निगम में नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर बवाल | narendra modi picture spark controvasy in kmc | Patrika News
कोलकाता

कोलकाता नगर निगम में नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर बवाल

कोलकाताकोलकाता नगर निगम में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने पर बवाल हो गया। तस्वीर लगाने के क्रम में भाजपा पार्षदों के आपसी मतभेद खुलकर सामने आ गए। निगम मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री का फोटो लगाने का कार्यक्रम भाजपा पार्षद ने अकेले कर डाला। अन्य छह भाजपा पार्षदों को आमंत्रित तो […]

कोलकाताMay 28, 2015 / 11:07 pm

Paritosh Dube

kmc

kmc

कोलकाता
कोलकाता नगर निगम में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने पर बवाल हो गया। तस्वीर लगाने के क्रम में भाजपा पार्षदों के आपसी मतभेद खुलकर सामने आ गए। निगम मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री का फोटो लगाने का कार्यक्रम भाजपा पार्षद ने अकेले कर डाला। अन्य छह भाजपा पार्षदों को आमंत्रित तो क्या सूचना भी नहीं दी गई। इससे वे लोग बहुत खफा हैं और मामले को पार्टी के उच्च पदस्थ अधिकारियों के समक्ष रखने की बात कह रहे हैं।
गुरुवार दोपहर निगम मुख्यालय में वार्ड 70 में भाजपा की जीत का परचम लहराने वाले असीम बसु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने अकेले ही पहुंच गए। इस कार्यक्रम में भाजपा की सबसे पुरानी पार्षद बड़ाबाजार क्षेत्र की मीना देवी पुरोहित को भी नहीं बुलाया गया। उन्हें इस विषय में कोई जानकारी भी नहीं दी गई। असीम बसु के इस काम से भाजपा के अन्य पार्षद खफा हैं। निगम में भाजपा के सात पार्षद हैं। इससे पहले भाजपा के निगम में सिर्फ तीन पार्षद थे। असीम बसु ने वार्ड 70 से तृणमूल के कद्दावर नेता सच्चिदानन्द बनर्जी को हराया था।
वार्ड 22 की भाजपा पार्षद मीना देवी पुरोहित ने कहा कि निगम में भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री की फोटो लगाने की कोई सूचना नहीं मिली। उन्हें क्या बड़ाबाजार या अन्य किसी भी पार्षद को नहीं बुलाया गया। ऐसा नहीं होना चाहिए। पार्टी से बात करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो