scriptअगर मिलता है ये गिफ्ट तो होती है पैसों की बरसात, वजह जानकर चौंक जाएंगे… | Gift Ideas in Feng Shui for men, women and couples | Patrika News
वर्क एंड लाईफ

अगर मिलता है ये गिफ्ट तो होती है पैसों की बरसात, वजह जानकर चौंक जाएंगे…

फेंग शुई में कुछ चीजों को बहुत ही शुभ माना जाता है। फेंग शुई के अनुसार अगर आप किसी को गिफ्ट देना चाहते हैं तो इन चीजों को गिफ्ट करें…

Nov 26, 2016 / 08:10 pm

भूप सिंह

feng shui gift

feng shui gift

फेंग शुई में कुछ चीजों को बहुत ही शुभ माना जाता है। फेंग शुई के अनुसार अगर आप किसी को गिफ्ट देना चाहते हैं तो इन चीजों को गिफ्ट करें। फेंग शुई की मानें तो इन चीजों को गिफ्ट में पाने वाले के जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। इसके अलावा कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें गिफ्ट में मिलने के बाद घर में रखने से पैसों में वृद्धि होती है। फेंग शुई में इन चीजों को लक्की माना जाता है, आइए जानते हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में…

कछुआ
फेंग शुई के अनुसार कछुए को गिफ्ट में देना बहुत लक्की माना जाता है। कहा जाता है कि ये लंबी लाइफ का प्रतीक है। गिफ्ट में देने के लिए आप ग्लास, मिट्टी और क्रिस्टल का कछुआ दे सकते हैं। फेंग शुई में इसे रखने के कुछ नियम है इसलिए इसे देने से पहले नियम जरूर पढ़ लें। इसे रखने से खुशी संपन्नता और सुख-समृद्धि आती है।

कैनेडेरियन
अगर किसी की शादी की सालगिरह है तो मैनेडेरियन डक्स देना शुभ माना जाता है। दरअसल मैनेडेरियन डक्स प्यार का प्रतीक होती हैं। इन्हें गिफ्ट में देने से जिंदगी में प्यार ही प्यार रहता है। इन चीजों को हमेशा जोड़े में रखना चाहिए। इसलिए इसे गिफ्ट भी जोड़े में ही करना चाहिए। 

क्रिस्टल
फेंग शुई क्रिस्टल को धन में वृद्धि के लिए घर में रखा जाता है। इसकी आठ साइड्स होती है और कहा जाता है कि इससे आठ तरह के आर्शीवाद भी मिलते हैं। पैसों के मामले में कहा जाता है कि इन्हें घर में रखने से पैसा के मामले में हर तरह से लाभ होता है। 

ड्रीम कैचर
ड्रीम कैचर को बुरे सपने न आने के लिए घर में रखा जाता है। ड्रीम कैचर अलग-अलग साइज में होते हैं और घर में सजाने में बहुत काम आते हैं। गिफ्ट में देने से पाने वाले को बुरे सपने नहीं आते। 

लॉफिंग बुद्धा
लॉफिंग बुद्धा को घर और ऑफिस में रखा जाता है। इसे रखना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसे घर में रखने से खुशियां ही खुशियां आती हैं। इसलिए इसे गिफ्ट में देना अच्चा माना जाता है। 

Home / Work & Life / अगर मिलता है ये गिफ्ट तो होती है पैसों की बरसात, वजह जानकर चौंक जाएंगे…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो