scriptअपनी मेहनत के दम पर फर्श से अर्श पर पहुंचे ये अरबपति | Success Mantra of these Billionaires | Patrika News

अपनी मेहनत के दम पर फर्श से अर्श पर पहुंचे ये अरबपति

Published: Apr 27, 2015 10:45:00 am

कोई इंसान एक दिन में अरबपति नहीं बन जाता, इसके लिए अवसरों को पहचानकर कड़ी
मेहनत करनी पड़ती है

celebs

celebs

जरूरी नहीं है कि शुरूआत हमेशा बड़ी ही हो। कई बार बहुत छोटे स्तर से शुरूआत करने वाले लोग फर्श से अर्श तक पहुंच जाते हैं। इसके पीछे होती है, उनकी कड़ी मेहनत और काम करने का जज्बा। आइए जानते हैं कुछ ऎसे ही कामयाब लोगों के बारे में-

एलिजाबेथ होल्म्स, थेरानॉस की फाउंडर
कुल संपत्ति : 4.5 बिलियन डॉलर
पढ़ाई बीच में छोड़ी

होल्म्स ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई छोड़कर 19 वर्ष की उम्र में थेरानॉस शुरू की। यह ब्लड डायग्नोस्टिक कंपनी है, जो सस्ती ब्लड टेस्टिंग उपलब्ध करवाती है। इसी की बदौलत होल्म्स अमीर बनीं।

ओपरा विन्फ्रे, मीडिया शख्सियत
कुल संपत्ति : 3 बिलियन डॉलर
गरीबी से टीवी कॉरेस्पोंडेंट तक

विन्फ्रे का जन्म मिसिसिपी के गरीब परिवार में हुआ। 19 वर्ष की उम्र में वह पहली अफ्रीकन-अमरीकन टीवी कॉरेस्पोंडेंट बनीं। 1983 में एएम टॉक शो के लिए शिकागो गईं, बाद में यह शो “ओपरा विन्फ्रे शो” कहलाया।

जैक मा, अलीबाबा के संस्थापक
कुल संपत्ति : 20.2 बिलियन डॉलर
इंग्लिश टीचर से अलीबाबा तक

जैक मा का लालन-पालन गरीबी में हुआ। उन्हें स्थानीय केएफसी में नौकरी भी नहीं मिली। वह नेशनल कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम्स में दो बार फेल हुए। उन्होंने इंग्लिश टीचर के रू प में कॅरियर शुरू किया। 1999 में अलीबाबा शुरू की।

लैरी एलिसन, ऑरेकल के संस्थापक
कुल संपत्ति : 48 बिलियन डॉलर
सिंगल मदर ने पाला

लैरी एलिसन का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ। उनका लालन-पालन सिंगल मदर ने किया। शिकागो में अंकल-आंटी ने उन्हें पाला-पोसा। जीवन के शुरूआती संघर्ष करके वे अरबपति बने।

जन कूम, व्हाट्सएप के सह-संस्थापक
कुल संपत्ति : 7.7 बिलियन डॉलर
भोजन के लिए किया संघर्ष

जब जन कूम 16 वर्ष के थे, तब वे यूक्रेन से अमरीका आए थे। एक दौर में उनके परिवार ने भोजन प्राप्त करने के लिए भी काफी संघर्ष किया। फेसबुक के साथ व्हाट्सएप के 19 बिलियन के सौदे के बाद वह अरबपति बन गए।

हॉवर्ड शुल्ट्ज, बिजनेसमैन
कुल संपत्ति : 2.1 बिलियन डॉलर
कॉफी शॉप्स से बने अमीर

शुल्ट्ज ने नॉर्दन मिशिगन यूनिवर्सिटी में फुटबॉल स्कॉलरशिप जीती और ग्रेजुएशन के बाद जेरोक्स में काम किया। उन्होंने स्टारबक्स कॉपी शॉप खरीदी। शुरू में इसकी 60 शॉप्स थीं। अब विश्व में 16 हजार आउटलेट्स हैं।

जॉर्ज सोरोस, सोरोस फंड मैनेजमेंट के चेयरमैन
कुल संपत्ति : 21 बिलियन डॉलर
लगन ने बनाया अमीर

युवावस्था में नाजियों से बचने के लिए उन्हें अपनी पहचान छुपानी पड़ी। शुरूआती जीवन में उन्होंने वेटर का काम भी किया है। काम में लगन की वजह से वह अरबपति बन पाए।

लैरी एलिसन, आईकिया के संस्थापक
कुल संपत्ति : 3.9 बिलियन डॉलर
माचिस भी बेची हैं

इन्गवार 7 वर्ष की उम्र में माचिस बेचते थे। 17 वर्ष की उम्र में आईकिया शुरू की। 21 वर्ष की उम्र में उन्होंने फर्नीचर बेचना शुरू किया। इसके बाद उनका बिजनेस तेजी से बढ़ने लगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो