script80 की उम्र में 30 की लगती हैं यहां महिलाए, 65 की उम्र करती हैं बच्चे पैदा | The Hunza people live till 120, give birth at 65 and laugh a lot! | Patrika News

80 की उम्र में 30 की लगती हैं यहां महिलाए, 65 की उम्र करती हैं बच्चे पैदा

Published: Nov 11, 2016 09:49:00 pm

कहा जाता है कि इस कम्युनिटी के लोग औसतन 120 साल तक जिंदा रहते हैं….

hunja people

hunja people

नई दिल्ली। क्या आपने कभी ऐसे लोगों के बारे में सुना है, जो बीमार नहीं पड़ते। जी हां, सुनकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये बात सच बिल्कुल सच है। कहा जाता है कि इस कम्युनिटी के लोग औसतन 120 साल तक जिंदा रहते हैं। आइए जानते हैं हुंजा लोगों के बारे में…


120 साल तक जीना है आम बात…
नार्थ पाकिस्तान के काराकोरम माउंटेन्स पर रहने वाले हुन्जकूटस या हुंजा लोग बुरूषो समुदाय के लोग हैं जो हुंजा वैली में रहते हैं। ये लोग कभी बीमार नहीं पड़ते। हुंजा लोगों की गिनती चाहे कम है, लेकिन इन्हें दुनिया के सबसे लम्बी उम्र वाले, खुश रहने वाले और स्वस्थ लोगों में गिना जाता है।


कैंसर का नाम तक नहीं सुना
हुंजा लोगों को दुनिया के कैंसर फ्री पापुलेशन में गिना जाता है क्योंकि आजतक एक भी हुंजा कैंसर का शिकार नहीं हुआ है। इन लोगों ने कभी कैंसर का नाम भी नहीं सुना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हुंजा महिलाएं 65 की उम्र में भी बच्चे पैदा कर सकती है।


इन्हें माना जाता है अलेक्जेंडर द ग्रेट की सेना के वशंज
इस कम्युनिटी के लोगों को बुरुशो भी कहते हैं। इनकी भाषा बुरुशास्की है। कहा जाता है कि ये कम्युनिटी अलेक्जेंटडर द ग्रेट की सेना के वंशज हैं, जो चौथी सदी में यहां आए थे। ये कम्युनिटी पूरी तरह मुस्लिम है।

इनकी सारी एक्टिविटीज मुस्लमानों जैसी ही हैं। ये कम्युनिटी पाकिस्तान की बाकी कम्युनिटीयों से कहीं ज्यादा एजुकेटेड है। हुंजा घाटी में इनकी पॉपुलेशन करीब 87 हजार ही है।


कैसी होती है इनकी लाइफस्टाइल
और लोगों के मुकाबले हुंजा लोगों की डाइट काफी ज्यादा होती है। इसमें कच्ची सब्जियां, फल , अनाज, बारले, मेवे के अलावा दूध, अंडा और चीज भी शामिल हैं।

ये है चमत्कारी डाइट
-हुंजा लोग खाने में ज्यादा से ज्यादा अखरोट का इस्तेमाल करते हैं। धूप में सुखाए गए अखरोट में बी-17 कंपाउंड पाया जाता है, जो लोगों के शरीर के अंदर मौजूद एंटी-कैंसर एजेंट को खत्म करता है।
-हुंजा के लोग शून्य के भी नीचे के तापमान पर बर्फ के ठंडे पानी में नहाते हैं। ये लोग वही खाना खाते हैं जो ये खुद उगाते हैं। ये खूबानी, मेवे, सब्जियां और अनाज में जौ, बाजरा और कूटू ही खाते हैं।
-ये खाते कम हैं और टहलते ज्यादा हैं। 15 से 20 किलोमीटर तक टहलना इनकी जीवनशैली में शामिल होता है। साथ ही साथ हंसना भी इनकी जीवनशैली में शामिल होता है।
-हुंजा लोग साल के 2 से 3 महीने खाना नहीं खाते हैं। इस दौरान वो सिर्फ जूस लेते हैं। थोड़ा सा खाने के बाद ये लोग वॉक पर निकल जाते हैं। इनकी औसत उम्र 120 साल है, जिसमें ये 70 साल तक जवान दिखते हैं।

एक किस्से ने किया हुंजा को मशहूर
बात 1984 की है। हुंजा कम्युनिटी के अब्दुल म्बुंदु जब लंदन एयरपोर्ट पर सिक्यूरिटी चेक करवाने पहुंचे, तो ऑफिसर्स उनका बर्थ इयर 1832 देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कई बार उनकी उम्र क्रॉसचेक की। इसके बाद से ही हुंजा लोगों का किस्सा मशहूर हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो