scriptट्रंप इन्हें बनाएंगे रक्षा मंत्री, कहा था- ‘कुछ लोगों को गोली मारने में मजा आता है’ | Donald Trump announces James 'Mad Dog' Mattis as secretary of defense | Patrika News
विदेश

ट्रंप इन्हें बनाएंगे रक्षा मंत्री, कहा था- ‘कुछ लोगों को गोली मारने में मजा आता है’

जेम्स मैटिस ने 2005 में विवादित बयान दिया था। ट्रंप के विरोधी मैटिस को नामित करने से नाराज हैं।

Dec 07, 2016 / 04:06 pm

ललित fulara

Donald Trump- James

Donald Trump- James

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने मरीन कॉर्प्स के सेवानिवृत जनरल जेम्स मैटिस को अपना रक्षा मंत्री नामित किया है। मैटिस को अमरीका में ‘मेड डॉग’ भी कहा जाता है। मैटिस के नाम को मंजूरी मिलते ही वो मौजूदा रक्षामंत्री एश्टन कार्टर की जगह लेंगे। मैटिस के मंत्रिमंडल में आने से विदेशों में अमरीकी हितों की रक्षा के प्रति आक्रामक रूख की ओर लौटने का संकेत मिलेगा।

दिया था विवादित बयान
-मैटिस ने 2005 में विवादित बयान दिया था। मैटिस ने कहा था ‘कुछ लोगों को गोली मार देना मजेदार होता है।’ 
-ट्रंप ने नॉर्थ कैरोलीना के फैयेटविल में कहा,’मुझे जनरल जेम्स मैटिस को रक्षा मंत्री के रूप में नामित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। 
-मैटिस सबसे प्रभावी जनरलों और हमारे दौर के असाधारण नेताओं में से एक रहे हैं।
-उन्होंने अपना जीवन हमारे देश के प्रति उनके प्यार के लिए समर्पित कर दिया है।
-मैटिस ने सैन डियागो में सैन्यकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा था कि कुछ लोगों को गोली मारने में मजा आता है।’

ट्रंप के करीबी हैं मैटिस
– जेम्स मैटिस को डोनाल्ड ट्रंप करीबी माना जाता है।
-उनके रक्षा मंत्री बनने के पीछे ट्रंप की राष्ट्रवादी नीति को वजह माना जा रहा है।
– इस बीच ट्रंप के विरोधी और इसे अमरीकी अप्रोच के लिए खतरे के तौर पर देख रहे हैं।
– ट्रंप अपने चुनावी भाषण से लेकर राष्ट्रपति बनने के बाद तक कई बार मैटिस की सार्वजनिक तौर पर तारीफ कर चुके हैं।
 

Home / world / ट्रंप इन्हें बनाएंगे रक्षा मंत्री, कहा था- ‘कुछ लोगों को गोली मारने में मजा आता है’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो