scriptसज संवर कर आईएस का सफाया करती हैं कुर्द महिलाएं | Female Kurd soldiers fighting ISIS explain why they wear lipstick on battlefield | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

सज संवर कर आईएस का सफाया करती हैं कुर्द महिलाएं

दुनियाभर में कुख्यात आंतकी संगठन आईएसआईएस का इराक में कुर्द कम्युनिटी सफाया कर रही है

Aug 31, 2016 / 01:53 pm

युवराज सिंह

Female Kurd soldiers fighting ISIS

Female Kurd soldiers fighting ISIS

इराक। दुनियाभर में कुख्यात आंतकी संगठन आईएसआईएस का इराक में कुर्द कम्युनिटी सफाया कर रही है। इस कम्युनिटी की महिलाएं आईएसआईएस का पहला टारगेट रही हैं। ऐसे में अब अपनी जमीन दोबारा पाने की जद्दोजहद में कुर्द महिलाएं भी इसमें शामिल हैं। और इस खतरनाक काम को अंजाम देने के लिए ये कुर्द महिलाएं सज संवर कर मैदान में निकलती हैं।


जंग से पहले करती हैं मेकअप
36 साल की अहद मोहम्मद ने बताया कि वो असॉल्ट राइफल थामने से पहले मेकअप जरूर करती हैं।वो जंग में जाने से पहले आईब्रो बनवाना, मस्करा, लिपस्टिक और नेल पेन्ट लगाना नहीं भूलती हैं। अहद कहती हैं कि वो फ्रंटलाइन पर जाने से पहले हमेशा लिपस्टिक लगाती हैं। उन्हें बिना मेकअप जंग में जाना पसंद नहीं है, क्योंकि वो मरने के वक्त भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं।

सबसे ज्यादा यातना का हुईं शिकार
कुर्द महिलाएं सबसे ज्यादा आईएस आतंकियों की प्रताडऩा की शिकार हुईं। महिलाओं को सामान की तरह इस्तेमाल किया गया। वो रेप से लेकर गुलामी तक कई यातनाएं का शिकार हुईं। आईएस के अपनी जमीं से खदेडऩे के लिए कुर्द महिलाएं ब्रिटिश सोल्जर्स से भी ट्रेनिंग ले रही हैं। आईएसआईएस से लोहा ले रही ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने फैमिली से दूरी बना ली है।ये महिलाएं कुर्दिस्तान के अलग-अलग हिस्सों से आई हैं और सभी एक-दूसरे को कॉमरेड कहती हैं।

Home / world / Miscellenous World / सज संवर कर आईएस का सफाया करती हैं कुर्द महिलाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो