scriptलड़की को नाला पार करना था तो लड़का खुद बन गया पुल, लेकिन हीरो बनने के चक्कर में करा ली अपनी फजीहत | Funny video: to make the girl cross the drainage boys became bridge himself | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

लड़की को नाला पार करना था तो लड़का खुद बन गया पुल, लेकिन हीरो बनने के चक्कर में करा ली अपनी फजीहत

इस वीडियो में दिख रहा लड़का हीरो बनने के चक्कर में अनजाने में ही मजाक का पात्र बन बैठा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं…

Jul 20, 2017 / 02:41 pm

राहुल

Funny video: to make the girl cross the drainage b

Funny video: to make the girl cross the drainage boys became bridge himself


जब लड़का अपनी महिला मित्र की मदद के लिए पुल बना तो उसके साथ के अन्य लोगों ने इस तरीके को कैमरे में कैद कर लिया गया। दरअसल, एक लड़की पानी का नाला पार नहीं कर पा रही थी। पानी का नाला करीब तीन-चार फिट चौड़ा था। हालांकि इनके अन्य साथियों और इस लड़के लड़के ने तो नाले को कूदकर आसानी से पार कर लिया। लेकिन लड़की के लिए नाला कूदना आसान नहीं था। अपनी महिला मित्र की मदद करने के लिए लड़का नाले के ऊपर लेट पुल का रूप ले लिया ताकि लड़की उसपर बैठ कर आसानी से नाला पार कर सके। हुआ भी कुछ ऐसा ही, थोड़ी सी जद्दोजहद के बाद लड़की लड़के पर बैठ कर नाला पार तो कार गई लेकिन लड़का फंस गया।

लेकिन अब लड़के के लिए उठ पाना आसान नहीं था। पहले लड़की ने उस लड़के को उठाने की कोशिश की लेकिन वो नाकामयाब रही और लड़का नहीं उठ सका। इसके बाद उनका दूसरा साथी आया और एक हाथ से लड़के को उठाने की लेकिन हाथ छूट गया और लड़का पानी में जा गिरा। इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे।
लोगों ने इन्हें मुर्ख करार देते हुए कहा है कि ये सब मूर्ख हैं नाले में इतना पानी नहीं था कि ये डूब जाएं। इसलिए जूते या चप्पल निकालकर नाल को आसानी से पार किया जा सकता था।

Home / world / Miscellenous World / लड़की को नाला पार करना था तो लड़का खुद बन गया पुल, लेकिन हीरो बनने के चक्कर में करा ली अपनी फजीहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो