scriptआज ही घाना हुआ था गुलामी की जंजीरों से आजाद | Ghana celebrates independence on this day | Patrika News

आज ही घाना हुआ था गुलामी की जंजीरों से आजाद

Published: Mar 06, 2015 10:03:00 am

अफ्रीकी देश घाना को आज ही
के दिन यानी 6 मार्च 1957 को यूनाईटेड किंगडम की गुलामी से आजादी मिली थी

अफ्रीकी देश घाना को आज ही के दिन यानी 6 मार्च 1957 को यूनाईटेड किंगडम की गुलामी से आजादी मिली थी। घाना गणराज्य पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में आइवरी कोस्ट, उत्तर में बुर्किना फासो, पूर्व में टोगो और दक्षिण में गिनी की खाड़ी से मिलती है। घाना शब्द का अर्थ “लड़ाकू राजा”है।

औपनिवेशिक समय से पूर्व घाना पर अनेक प्राचीन राजवंशों का प्रभुत्व था जिनमें पूर्वी तट पर गा.दामेस और अंदरूनी क्षेत्र में अशांति साम्राज्य के अलावा तटीय और अंदरूनी क्षेत्रों में अनेक फान्ते और इवे राज्य शामिल थे। 15 वीं सदी में पुर्तगालियों के साथ संपर्क में आने के बाद यूरोपिय देशों के साथ व्यापार की बढ़ोतरी हुई, और ब्रिटेन ने 1874 में गोल्ड कोस्ट, के नाम से राजशाही उपनिवेश की स्थापना की।

गोल्ड कोस्ट 1957 में यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता हासिल करने वाला पहला उप सहारा अफ्रीकी राष्ट्र बना। प्राचीन साम्राज्य घानाए जिसका विस्तार एक समय पूरे पश्चिम अफ्रीका में था के नाम पर नए देश का नाम घाना रखा गया। घाना अनेक अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है जिनमें राष्ट्रमंडल पश्चिम अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक सामुदायिक अफ्रीकी संघ और संयुक्त राष्ट्र शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो