scriptभारत वियतनाम को देगा आकाश मिसाइल, खबर से भड़का चीन  | India Sells Missiles To Vietnam China warn wont sit with arms crossed | Patrika News
विदेश

भारत वियतनाम को देगा आकाश मिसाइल, खबर से भड़का चीन 

भारतीय मीडिया में इस तरह की खबरें चली कि कुछ मुद्दों पर मात खाने वाला भारत अब चीन के खिलाफ कुछ देशों के साथ अपने सामरिक रिश्ते बढ़ाने की कोशिश में है। 

Jan 11, 2017 / 07:24 pm

पेचिंग. चीन एक बार फिर अपने किसी पड़ोसी देश को भारत की मदद से नाराज हो गया है। वियतनाम की मिसाइल देने की खबर से चीन की सरकारी मीडिया ने आरोप लगाया कि भारत उसके क्षेत्र में सैन्य संबंध बनाकर गड़बड़ी पैदा कर रहा है। चीनी मीडिया ने कहा, भारत के इस कदम से चीन ‘हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठेगा। करारा जवाब देगा।’

किस बात पर भड़का चीन ?

दरअसल, भारत और वियतनाम के बीच सैन्य समझौतों की बात सामने आ रही है। भारतीय मीडिया में इस तरह की खबरें चली कि कुछ मुद्दों पर मात खाने वाला भारत अब चीन के खिलाफ कुछ देशों के साथ अपने सामरिक रिश्ते बढ़ाने की कोशिश में है। इसके तहत वियतनाम जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल को भारत से खरीदने की योजना बना रहा है। चीन इन खबरों से भड़क गया है। चीन के सरकारी अखबार ‘ग्‍लोबल टाइम्‍स’ के एक लेख में इसके लिए भारत को धमकी दी गई है। इसमें लिखा गया है कि “यदि भारत सरकार रणनीतिक समझौते या पेचिंग के खिलाफ बदले की भावना से वियतनाम के साथ अपने सैन्य संबंधों को मजबूत कर रहा है तो इससे क्षेत्र में गड़बड़ी पैदा होगी और चीन हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठा रहेगा।’ 

एनएसजी का बदला ले रहा है भारत 

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक़, वियतनाम के साथ यह सैन्य सहयोग चीन द्वारा भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बनने से रोकने तथा जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मूसद अजहर पर यूएन से प्रतिबंध लगाने के भारत के प्रयासों में चीन द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के जवाब में है।

भारत ताकतवर बनना चाहता है पर उसमें दम नहीं

ग्लोबल टाइम्स ने यह भी लिखा कि भारत बड़ी ताकत बनने का सपना देखता है, लेकिन मौजूदा स्थितियों में अपने दम पर वह ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं है। हालांकि आगे यह भी कहा कि “भारत के साथ चीन मजबूत रिश्तों का हिमायती रहा है। वियतनाम को लेकर भारतीय मीडिया की खबरें सरकार के रुख का प्रतिनिधत्व नहीं करती हों। अभी दोनों देशॉन को कई मुद्दों पर आगे बढ़ना है।”

Home / world / भारत वियतनाम को देगा आकाश मिसाइल, खबर से भड़का चीन 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो