scriptन्यूजीलैंड की पर्यटक को कजाखस्तान में किया गया गिरफ्तार, अधिकारियों ने कहा न्यूज़ीलैंड देश नहीं…बल्कि! | Kiwi Tourist Detained As Kazakhstan Officials Refused To Believe That New Zealand Is A Country! | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

न्यूजीलैंड की पर्यटक को कजाखस्तान में किया गया गिरफ्तार, अधिकारियों ने कहा न्यूज़ीलैंड देश नहीं…बल्कि!

इस तरह की चूक ऐसे लोगों से तो उम्मीद की जा सकती है जो
भूगोल (geography) में कमजोर हों लेकिन इसकी उम्मीद इमीग्रेशन अधिकारियों
से नहीं की जा सकती, जबकि उनका काम दूसरे देशों से आये पर्यटकों के बारे
में जानकारी हासिल करना होता है..

Dec 31, 2016 / 06:18 pm

राहुल

Kiwi Tourist Detained As Kazakhstan Officials Refu

Kiwi Tourist Detained As Kazakhstan Officials Refused To Believe That New Zealand Is A Country!

कजाखस्तान: कजाखस्तान में एक विचित्र मामला सामने आया है, जहाँ एक न्यूजीलैंड की महिला पर्यटक को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिया जाना तो एक आम बात है लेकिन इसके पीछे की वजह बहुत ही अजीबो-गरीब है। दरअसल कजाखस्तान के अप्रवासन अधिकारियों ने उस महिला को इसलिए हिरासत में लिया क्योंकि उन अधिकारियों के अनुसार न्यूजीलैंड जैसा कोई देश दुनिया में है ही नहीं। अधिकारियों का मानना था कि न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया का एक राज्य है, कोई अलग देश नहीं।

इस तरह की चूक ऐसे लोगों से तो उम्मीद की जा सकती है जो भूगोल (geography) में कमजोर हों लेकिन इसकी उम्मीद इमीग्रेशन अधिकारियों से नहीं की जा सकती, जबकि उनका काम दूसरे देशों से आये पर्यटकों के बारे में जानकारी हासिल करना होता है।

sdd
न्यूजीलैंड हेराल्ड को दिए गए अपने इंटरव्यू में 28 वर्षीय च्लोए फिलिप्स हैरिस ने कहा कि एक देश में हिरासत में लिया जाना उनके लिए भयानक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि जब मैं अप्रवासी बूथ पर गई तो वहां मुझसे ऑस्ट्रेलियन पासपोर्ट के लिए बोला गया और मुझसे कहा गया कि मैं बिना ऑस्ट्रेलियन पासपोर्ट के कजाखस्तान में दाखिल नहीं हो सकती।

च्लोए ने बताया कि इससे भी ख़राब बात यह रही कि उस छोटे से कमरे में एक पुराना विश्व एटलस रखा हुआ था जिसमें न्यूजीलैंड नामौजूद था। इसलिए च्लोए अधिकारियों को ये समझाने में असफल रहीं कि न्यूजीलैंड एक देश है, कोई राज्य नहीं।

red
असफल प्रयास के बाद उन्होंने अपने परिचितों से मदद मांगी, जहां से उन्हें अगले दिन एक नया वीसा और अमेरिकन पासपोर्ट मुहैया कराया गया। 2 दिन हिरासत में रहने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

इतना ज्यादा हंगामे के बाद भी च्लोए ने वादा किया कि वो कजाखस्तान फिर से आएंगीं क्योंकि वो वहां एडवेंचर करना चाहती हैं। उन्होंने इस परिस्थित को दुर्भाग्यपूर्ण और तनावपूर्ण बताते हुए कहा कि कजाखस्तान एक सुंदर देश है और वहां बहुत सारे अच्छे लोग भी हैं।

Home / world / Miscellenous World / न्यूजीलैंड की पर्यटक को कजाखस्तान में किया गया गिरफ्तार, अधिकारियों ने कहा न्यूज़ीलैंड देश नहीं…बल्कि!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो