script

सोने के 100 डॉलर पर लेडी लिबर्टी अफ्रीकी-अमरीकी रूप में

Published: Jan 15, 2017 01:18:00 pm

 अमरीका के इतिहास में पहली बार लेडी लिबर्टी को अफ्रीकी-अमरीकी महिला के रूप में दिखाया गया।

lady liberty on coin

lady liberty on coin

न्यूयार्क। अमरीका के इतिहास में पहली बार लेडी लिबर्टी को अफ्रीकी-अमरीकी महिला के रूप में दिखाया गया। अभी तक हमेशा से लेडी लिबर्टी को सफेद महिला के रूप में ही देखा जाता रहा है। अमरीका में 100 डॉलर के सोने के सिक्के पर लेडी लिबर्टी को एक अफ्रीकी-अमरीकी महिला के रूप में दिखाया गया है।

अमरीका में विविधता दर्शाने के लिए हुआ प्रयोग

ये सोने का सिक्का अमरीका की सांस्कृतिक और परंपरागत विविधता को दर्शाता है। इस 100 डॉलर के सिक्के का अनावरण अमरीकी टकसाल की प्रमुख एलीजा बेसनाइट ने किया। एलीजा ने कहा कि हम एक ऐसे देश के रूप में उभरना चाहते हैं जहां अलग-अलग तरह का कल्चर देखने को मिलता है। ये 24 कैरेट का सोने का सिक्का अप्रेल में रिलीज किया जाएगा। इस सिक्के को अमरीकी टकसाल की 225वीं सालगिरह के मौके पर जारी किया जाएगा। अमरीकी टकसाल ने इतने सालों में अलग-अलग तरह के सिक्के जारी किए हैं।

दूसरे कई रूपों में नजर आएगीं लेडी लिबर्टी

अमरीका इस सीरीज में आगे लेडी लिबर्टी को एशियन-अमरीकी, हिसपेनिक-अमरीकी और इंडियन-अमरीकी रूप में दिखाएगी। इसके जरिए विविधता को दिखाने की कोशिश की जाएगी। बेसनाइट ने आगे कहा कि हम एक ऐसे देश में रहते हैं जो हमें बड़े सपने देखने का हौसला देता है। हमारे लिए कुछ भी असंभव नहीं नजर आता। अमरीका में सिक्कों के निर्माण को लेकर 1792 में लागू किए गए कानून के अनुसार सभी सिक्कों पर लिबर्टी की झलक होना जरूरी है। 

ट्रेंडिंग वीडियो