व्हाइट हाउस में सुरक्षा लांघकर घुसा शख्स गिरफ्तार
अमरीकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस की सुरक्षा लांघकर एक शख्स के अंदर घुस आने के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है
man with knife jumped in white house
वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस की सुरक्षा लांघकर एक शख्स के अंदर घुस आने के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक अन्तरराष्ट्रीय समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस की चारदीवारी फांदने वाले शख्स को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक अन्य समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया, शख्स की तुरंत गिरफ्तारी के बावजूद व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई, जिसके बाद खुफिया सेवा विभाग के अधिकारियों ने तत्काल क्षेत्र का सुरक्षा जायजा लिया। खुफिया सेवा विभाग के अधिकारियों ने इस घटना के बाद किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार किया।
इस घटना के दौरान ओबामा का परिवार अंदर मौजूद था। पिछले सात दिनों में दूसरी बार व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। गौरतलब है कि शनिवार को एक महिला ने खाए हुए सेब का हिस्सा व्हाइट हाउस के अंदर फेंक दिया था, जिसके बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
Home / world / America / व्हाइट हाउस में सुरक्षा लांघकर घुसा शख्स गिरफ्तार