scriptतुर्की ने रूस को दी धमकी, कहा- आग से न खेलो | Not to play with fire, Turkey warns Russia | Patrika News

तुर्की ने रूस को दी धमकी, कहा- आग से न खेलो

Published: Nov 28, 2015 03:03:00 pm

तुर्की राष्ट्रपति रजप तायीप एदागोन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से माफी मांगने से इनकार कर दिया

turkey

turkey

इस्तांबुल। लड़ाकू विमान गिराए जाने के रूस से तनावपूर्ण संबंध झेल रहे तुर्की ने चेतावनी दी है कि रूस आग से न खेले। तुर्की राष्ट्रपति रजप तायीप एदागोन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से माफी मांगने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहाकि इस मुद्दे पर पेरिस में पर्यावरण सम्मेलन के दौरान आमने सामने बैठकर हल निकाला जाएगा।

इधर, तुर्की राष्ट्रपति एर्दोगान ने कहा, मैं पेरिस में राष्ट्रपति पुतिन से आमने सामने मिलना चाहूंगा। मैं इस मसले को एक निर्णायक मोड़ तक ले जाना चाहता हम इस बात से परेशान है कि मामला इतना आगे बढ़ गया। हम रूस से अपने रिश्तों को नहीं तोडऩा चाहते।

वहीं पुतिन ने तुर्की राष्ट्रपति से मिलने से इनकार कर दिया। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने तुर्की के साथ वीजा मुक्त व्यवस्था को भी रद्द करने का फैसला किया है। उन्होंने कहाकि इस घटना से तुर्की के हितों पर गंभीर असर पड़ सकता है। रूस एक जनवरी से तुर्की के साथ वीजा मुक्त यात्रा की व्यवस्था को रद्द कर रहा है।

तुर्की और रूस के बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं। रूस तुर्की का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। पिछले साल 30 लाख से ज्यादा रूस पर्यटकों ने तुर्की की यात्रा की थी। रूस के पीएम दिमित्री मेदवेदेव ने भी चेतावनी देते हुए कहाकि इस घटना से तुर्की के खाद्य आयात और संयुक्त निवेश कार्यक्रमों पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो