scriptप्लेन क्रैश में पाक की पहली महिला फाइटर पायलट मरियम की मौत | Pakistan's first female fighter pilot killed in plane crash | Patrika News

प्लेन क्रैश में पाक की पहली महिला फाइटर पायलट मरियम की मौत

Published: Nov 24, 2015 07:42:00 pm

पाकिस्तानी वायुसेना के अनुसार एफटी-7पीजी विमान को स्कवार्डन लीडर
साकिब अब्बासी और सह-पायलट मरियम मुख्तार उड़ा रहे थे

First Pakistani female fighter pilot Marium Mukhti

First Pakistani female fighter pilot Marium Mukhtiar

लाहौर। पाकिस्तानी वायुसेना का एक प्रशिक्षक युद्धक विमान मंगलवार को पंजाब प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक महिला पायलट की मौत हो गई। पाक में किसी विमान हादसे में पहली बार महिला पायलट की मौत हुई है। चीन द्वारा निर्मित विमान कुदियान के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस विमान ने पंजाब के मियांवली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। इस हादसे में दो पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक की बाद में मौत हो गई। पाकिस्तानी वायुसेना के बयान के अनुसार एफटी-7पीजी विमान को स्कवार्डन लीडर साकिब अब्बासी और सह-पायलट फ्लाइंग ऑफिसर मरियम मुख्तार उड़ा रहे थे।

यह नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। बयान में कहा गया है कि दोनों पायलटों ने आपात स्थिति में विमान को पेशेवर ढंग से और बहादुरी के साथ संभाला तथा आखिरी मिनट तक विमान को बचाने का प्रयास किया और जमीन पर जानमाल सुनिश्चित करने की भी कोशिश की। दोनों पायलटों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां मरियम की मौत हो गई। अब्बासी की हालत गंभीर बताई गई है। पाकिस्तानी वायुसेना में 300 से अधिक महिलाएं हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो