script इस हिंदू राजा की आज भी पाकिस्तान में चलती है हुकूमत, देखें वीडियो | Pakistan Thretened with this Hindu King, See video | Patrika News
विदेश

 इस हिंदू राजा की आज भी पाकिस्तान में चलती है हुकूमत, देखें वीडियो

पाकिस्तान में रहता है एक हिन्दू राजा…जिसकी दबंगई के आगे नतमस्तक हो जाते हैं अच्छे-अच्छे…मुसलमानों का मसीहा है ये राजा…

Oct 18, 2016 / 05:36 pm

dilip chaturvedi

hameer singh

hameer singh

जयपुर। इसमें कोई संशय नहीं कि पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं की स्थिति ठीक नहीं है। उनके साथ जो बर्ताव किया जाता है, वह दिल दहलाने वाला होता है। इसके चलते वहां हिंदुओं की संख्या लगातार कम हो रही है। हिंदू वहां से पलायन कर रहे हैं या फिर जो वहीं रहने को मजबूर है उन्हें जबरन मुसलमान बनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान में एक ऐसा हिंदू राजा है, जिसकी दबंगई सुनकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। एकबारगी आपको यकीन ही नहीं होगा कोई हिंदू पाकिस्तान में बड़े शान-ए-शौकत से रह रहा है, लेकिन ये सच है। सच तो यह है कि इस हिंदू राजा की पाकिस्तान की जमीं पर हुकूमत चलती है। वह सलमानों का मसीहा है, इसीलिए जी-जान से मुसलमान उनकी रक्षा करते हैं। हर पल यह राजा सुरक्षा घेरे में रहता है। हम बात कर रहे हैं राजा हमीर सिंह की। वो एक राजपूत परिवार से हैं, जो अपनी आन-बान-शान के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको उसी राजा हमीर सिंह का एक ऐसा वीडियो दिखाने वाले हैं, जिसमें उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर खुलेआम पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को लेकर जो कह रहे हैं, उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।


आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत-पाकिस्तान के बीच जो तनाव बना हुआ है, उसका असर हमीर सिंह की जिंदगी में जरा भी देखने को नहीं मिलता है। बताया जाता है कि हमीर सिंह पाकिस्तान के अमरकोट के शासक परिवार से हैं और इनके पिता का नाम राणा चंद्र सिंह था, जो पाकिस्तान में 7 बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके थे। हमीर सिंह हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। मुसलमानों के बीच उनकी एक अलग ही अहमियत है। शायद यही वजह है कि वो अपनी सुरक्षा में मुसलमानों को रखते हैं, क्योंकि हमीर को इन पर खुदा से भी ज्यादा भरोसा है। पाकिस्तान में चाहे जैसी भी स्थिति हो, लेकिन हमीर की लाइफ स्टाइल में कोई फर्क नहीं पड़ता। वो हमेशा शान से और सीना तान के जीते हैं।


 

Home / world /  इस हिंदू राजा की आज भी पाकिस्तान में चलती है हुकूमत, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो