scriptदक्षिण अफ्रीका ने मोहनदास को महात्मा बना दिया : PM मोदी | Pm modi addresses indian community in johannesburg | Patrika News
अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने मोहनदास को महात्मा बना दिया : PM मोदी

भारतीय समयानुसार देर रात 11 बजे अपना संबोधन शुरू करते हुए पीएम ने लोगों का स्वागत किया और गुजराती में केम छो बोलकर हाल चाल लिया।

Jul 09, 2016 / 12:55 pm

विकास गुप्ता

pm modi in johannesburg

pm modi in johannesburg

जोहानिसबर्ग। पीएम मोदी जोहानिसबर्ग के टिकेटप्रो डोम में इंडियन कम्युनिटी को संबोधित किया। वे चार अफ्रीकी देशों के दौरे के तहत साउथ अफ्रीका में हैं। साउथ अफ्रीका में भारतीय मूल के करीब 12 लाख लोग रह रहे हैं। भारतीय समयानुसार देर रात 11 बजे अपना संबोधन शुरू करते हुए पीएम ने लोगों का स्वागत किया और गुजराती में केम छो बोलकर हाल चाल लिया।

मोहनदास को बनाया महात्मा 
दक्षि‍ण अफ्रीका पवित्र धरती है। आप भारतीय विरासत की संतान हैं। दक्षि‍ण अफ्रीका ने मोहनदास को महात्मा बनाया। मूल्यों के लिए कष्ट झेलने वालों पर गर्व है। 16 साल की वलियम्मा को कौन भुला सकता है? प्रवासी भारतीयों ने अपने पूर्वजों की मेहनत से बहुत कुछ सीखा है। मोदी ने कहा, ये सत्याग्रह की जन्मभूमि है। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से हम जुड़े। होली, पोंगल दक्षि‍ण अफ्रीका की संस्कृति को दर्शाते हैं।

हिंदी, तमिल, गुजराती, दक्ष‍िण अफ्रीका के समाज को मजबूत कर रहे हैं। हमारे पूर्वज दुख और गरीबी को सहकर आगे बढ़े। आपको देखकर अपने पूर्वजों की पीड़ा याद आती है। दक्षि‍ण अफ्रीका को गले लगाने वाला भारत पहला देश था। 10 जुलाई 1991 को दक्षि‍ण अफ्रीका के क्रिकेट से प्रतिबंध हटा था। आपके ढेरो सुझाव मुझे मिले। मैं अपने विचारों पर आपसे सुझाव मांगने आया हूं। मुझे अपनों के बीच आने का सौभाग्य मिला।

इससे पहले शुक्रवार को दिन में उन्होंने दक्षि‍ण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा से मुलाकात की। इसके बाद साझा रूप से प्रेस को संबोधि‍त करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और भारत नस्लीय अधीनता और औपनिवेशिक शासनकाल के खिलाफ एक साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि दक्ष‍िण अफ्रीका उनके और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए घर जैसा अहसास रहा है। जैकब जुमा के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम ने दक्षि‍ण अफ्रीका को एक महान धरती बताया और अपनी यात्रा को दो महान नेता महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि देने का एक अवसर करार दिया।

Home / world / Africa / दक्षिण अफ्रीका ने मोहनदास को महात्मा बना दिया : PM मोदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो