scriptपुलिस ने दीवार से रगड़-रगड़ कर हटाई पोप फ्रांसिस की पेंटिंग | Rome 'decorum cops' remove mural depicting pope as graffiti artist | Patrika News

पुलिस ने दीवार से रगड़-रगड़ कर हटाई पोप फ्रांसिस की पेंटिंग

Published: Oct 20, 2016 03:13:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

वेटिकन सिटी की एक दीवार पर बनी पोप फ्रांसिस की पेंटिंग को पुलिस ने पुताई करवा दी है।

Pope Francis

Pope Francis

पेरिस। वेटिकन सिटी की एक दीवार पर बनी पोप फ्रांसिस की पेंटिंग को सफाई कर्मचारियों ने रगड़-रगड़ कर मिटा दिया। इस पेंटिंग में पॉप फ्रांसिस को सीढ़ी पर चढ़कर दीवार पर शांति संकेत बनाते हुए दिखाया गया था। इस भित्ति चित्र के बनने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने इसे मिटवा दिया। 

इस पेंटिंग को स्ट्रिट आर्टिस्ट मोरो प्लोटो ने बनाया था। बुधवार दोपहर को लाल रंग की वैन में सफाई कर्मचारी आए और ‘वाटर स्प्रे’ का इस्तेमाल करके काफी मशक्त के बाद पेटिंग को मिटाया और दीवार पर पुताई कर दी।


चौतरफा प्रशासन की आलोचना

स्थानीय मीडिया में प्रशासन की इस कार्रवाई की काफी आलोचना हो रही है। इसे कला विरोधी मुहिम के तौर पर देखा जा रहा है। पिछले साल भी वेटिकन प्रशासन ने आर्टिस्ट मोरो की पेंटिंग को मिटवा दिया था। उन्होंने उस वक्त पोप फ्रांसिस को हवा में उड़ते ‘सुपरमैन’ की तरह दर्शाया था। फ्रांसिस को हाथ में काले रंग का सूटकेस थामे दिखाया था।


ट्रेंडिंग वीडियो