scriptरूसी सांसद को संबंध बनाने के दौरान पति ने कार में बम से उड़ाया | Russian MP Oksana Bobrovkaya blown up with car by husband | Patrika News

रूसी सांसद को संबंध बनाने के दौरान पति ने कार में बम से उड़ाया

Published: Nov 28, 2015 01:37:00 pm

लिस का मानना है कि ईर्ष्या के चलते सांसद के पति ने ही बम ब्लास्ट किया,घटना से पहले कपल के बीच झगड़ा हुआ था

oksana bobrovskaya

oksana bobrovskaya

मॉस्को। रूस की एक ग्लैमरस महिला सांसद और उनके पति की कार में हुए बम धमाके में मौत हो गई। ओकसाना बोब्रोवस्काया(30) व्लादिमिर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी की सांसद थी। वह अपने पति निकिता बोब्रोवस्की के साथ साइबेरिया के नोवोसिबिस्र्क में कार में अंतरंग संबंधों में थी इसी दौरान ब्लास्ट हुआ जिसमें दोनों मारे गए। पुलिस का मानना है कि ईर्ष्या के चलते सांसद के पति ने ही बम ब्लास्ट किया।

पुलिस के अनुसार इस घटना से पहले कपल के बीच झगड़ा हुआ था। पति ने अपनी सांसद पत्नी पर आरोप लगाया था कि वह अपने अमीर प्रेमी के चलते उसके साथ धोखा कर रही है। चश्मदीदों का कहना है कि जब दोनों का शव निकाला गया तो सांसद और उनके पति के शरीर पर कमर से नीचे कपड़े नहीं थे। दोनों गाड़ी की पिछली सीट पर थे। दोनों की एक चार साल की बेटी है।

रूस मीडिया के अनुसार सांसद के पति के हाथ में ग्रेनेड होने के सबूत मिले हैं। दोनों के चेहरे बुरी तरह से जल गए थे। दावा किया जा रहा है कि बम कार में फिट किया गया था और ऐसा सांसद के पति ने जानबूझकर किया। चश्मदीदों का कहना था कि महिला सांसद को चेहरे के जरिए नहीं पहचाना जा सकता था। सिर पूरी तरह से गायब हो चुका था। ब्लास्ट के बाद कार के अगले शीशे को छोड़कर बाकी सारे कांच उड़ गए।

सांसद का पति रशियन मिलिट्री में स्पेशल सर्विसेज में था। उसने बाद में नौकरी छोड़ दी थी और ओकसाना की कमाई से ही घर चलता था। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो